---विज्ञापन---
पति, ननद और सास ने की मारपीट? घरेलू हिंसा के आरोपों पर एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
TV Aditi Sharma Breaks Silence on Domestic Violence: टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने आखिरकार ससुराल वालों पर लगाए घरेलू हिंसा के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.
TV Aditi Sharma Breaks Silence on Domestic Violence: टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पति अभिनीत कौशिक और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. जैसे ही ये खबर सामने आते ही उनके फैंस समेत हर कोई हैरान रह गया. इसके बाद से हर कोई जानना चाहता था कि आखिर इस मामले की पूरी सच्चाई क्या है. इसी बीच एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने खुद इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर एक्ट्रेस ने इस मामले को लेकर क्या कुछ बताया है.
एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में अदिति शर्मा ने पहली बार ससुराल वालों की घरेलू हिंसा पर बात की. इस मामले पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें इस बारे में बात करने से पहले सब कुछ समझने और इसे एक्सेप्ट करने के लिए समय चाहिए.
क्या बोलीं अदिति शर्मा?
इस पूरे मामले पर अब तक चुप रहने के सवाल पर अदिति ने कहा कि वह बहुत ही नॉर्मल बात हैं कि जब तक वह तैयार नहीं होते, तब तक इस बारे में बात करना आपको ठीक नहीं लगता. उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो, कुछ हालात और फैसलों से बाहर निकलने में बहुत समय लगता है.'
मैं बस यही...
अदिति ने आगे कहा, 'मैं बस यही... आशा करती हूं कि ऐसे हालातों से गुज़र रहे सभी लड़के-लड़कियों को जरूरी हिम्मत मिले. साथ ही उन्हें अपने परिवार का सहारा मिले और प्लीज इस पर फोकस करें. मुझे लगता है कि इससे सच में मदद मिलती है.'
अब तक क्यों चुप थीं एक्ट्रेस?
अदिति ने आगे कहा कि वह अभी हालात को समझने की कोशिश कर रही हैं क्योंकि उन्हें नहीं पता कि इस मामले पर उन्हें पब्लिकली कितना बोलना चाहिए. अदिति ने कहा, 'मैंने इसके बारे में पहले कभी कुछ नहीं कहा, और बाद में भी कुछ नहीं कहा, क्योंकि मैं बहुत ही प्राइवेट पर्सन हूं. इसीलिए मैं अपनी फिलिंग्स को अपने तक ही रखती हूं.' अदिति ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, 'यही जिंदगी है. आपको अपनी परेशानियों का सामना खुद ही करना पड़ता है. इसलिए, मैं बस वही कर रही हूं.'
एक्ट्रेस की पुलिस शिकायत
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अदिति ने अपनी शिकायत में अपने पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक, सास उर्मिला कौशिक (65) और ननद कीर्ति कौशिक (29) पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.