Thursday, 11 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

तलाक के बाद सेट पर फूट-फूटकर रोने लगी ये टीवी एक्ट्रेस, शादी के 9 साल बाद टूटा रिश्ता

---विज्ञापन---

TV Actress Cries on Set After Divorce: टीवी के पॉपुलर और फेमस कपल हुनर ​​हाली और मयंक गांधी का तलाक हो गया है. 9 साल तक शादी के रिश्ते में रहने के बाद आखिरकार इस कपल ने अब एक दूसरे से तलाक ले लिया है. दोनों एक्टर्स ने पिछले साल 2025 के सितंबर महीने में तलाक के लिए अर्जी दी थी, जिसे 9 जून 2026 को कोर्ट से मंजूरी मिल गई. खबर हैं कि कोर्ट से तलाक पर फैसला आने के बाद एक्ट्रेस हुनर हाली भावुक हो गई और अपने शो के शूटिंग सेट पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं. चलिए आपको ये पूरा माजरा सामझाते हैं.

हुनर ​​हाली के तलाक का फैसला

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट से हुनर ​​हाली के तलाक का फैसला तब आया, जब वो अपने शो 'रिमझिम- छोटी उम्र बड़ा सफा' की शूटिंग कर रही थीं.

---Advertisement---

तलाक की आखिरी कार्यवाही

एक्ट्रेस हुनर के एक करीबी एक सूत्र ने बताया कि तलाक की आखिरी कार्यवाही के समय हुनर अपने शो के एक सीन की शूटिंग कर रही थीं. उन्हें अदालत के फैसले के बारे में ब्रेक के दौरान अपनी लीगल टीम के मैजेस को देखने के बाद ही पता चला.

तलाक को मिली मंजूरी

सूत्र ने बताया, 'कोर्ट के फैसले के वक्त हुनर शूटिंग कर रही थीं, इसलिए वह तुरंत अपना फोन नहीं देख पाईं. जैसे ही डायरेक्टर ने 'कट' बोला, उन्होंने अपनी लीगल टीम के मैजेस देखे जिसमें उन्हें तलाक की मंजूरी मिलने की जानकारी दी गई.

---Advertisement---

सेट पर फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस

सूत्र ने बताया, ये मैसेजेस देखने के बाद हुनर बेहद भावुक हो गईं. तलाक मैसेज पढ़ते ही वह सेट पर फूट-फूटकर रोने लगीं. उनके आसपास मौजूद हर कोई समझ गया कि वह दिन उनके लिए कितना मायने रखता था.'

क्या बोले वकील?

हुनर ​​हाली के वकील रुगवेद मोरे ने बताया, 'हुनर के तलाक की कार्यवाही कानूनी तौर पर पूरी हो चुकी है. आज फैमिली कोर्ट ने हुनर ​​हाली की याचिका स्वीकार कर ली और इस मामले को कानूनी रूप से समाप्त कर दिया. बता दें कि हुनर और मयंक ने 28 अगस्त, 2019 को एक गुरुद्वारे में शादी की रस्म अदा की थी.

---Advertisement---
First published on: Jun 10, 2026 08:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola