Thursday, 11 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘पंचायत’ को टक्कर देने आया ये नया शो, 5 दिन में बना डाला धांसू रिकॉर्ड

Web Series: हाल ही रिलीज हुई TVF की इस सीरीज ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इमोशंस से भरपूर ये सीरीज प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज पंचायत को टक्कर दे रही है.

---विज्ञापन---

gullak 5

Web Series: TVF हमेशा एक ऐसा शो लेकर आता है, जिससे दर्शकों के दिलों के तार जुड़ जाते हैं. हाल ही में रिलीज हुआ ये शो भी कुछ ऐसा ही है. जी हम बात कर रहे हैं ‘गुल्लक सीजन 5’ की, जिसे हाल ही में सोनी लिव पर रिलीज किया गया है. रिलीज होते ही इस शो का नया सीजन दर्शकों की पहली पसंद बन गया. इस सीरीज ने रिलीज के महज 5 दिनों के अंदर सोनी लिव पर 7 मिलियन यूनिक व्यूअर्स हासिल कर लिए हैं.

ऑडियंस की पहली पसंद बना ‘गुल्लक 5’

गुल्लक अपने पहले सीजन से ही दर्शकों का दिल जीत रहा है. ऐसे में एक बार फिर ऑडियंस ने इसे नंबर 1 बनाने का काम किया है. इसके नए सीजन को रिलीज के सिर्फ 5 दिनों के अंदर सोनी लिव (Sony LIV) पर 7 मिलियन यूनिक व्यूअर्स मिले हैं. इससे ये पता चलता है कि इस शो के आगे की कहानी देखने के लिए कितना बेसब्री से इंतजार था और अब उसे उतना ही ज्यादा प्यार मिल रहा है.

---विज्ञापन---

सीजन 5 में नए ‘अन्नू’ की एंट्री

गुल्लक सीजन 5 में अन्नू मिश्रा के रूप में अनंत वी. जोशी ने एंट्री की है. पहले इस किरदार को वैभव राज गुप्ता निभाया करते थे. मिश्रा परिवार की मजेदार और इमोशन से भरपूर कहानी दिखाता ये शो एक बार फिर वापस आ गया है. इस सीरीज में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, हर्ष मयार और सुनीता राजवार भी लीड रोल में हैं. दर्शकों को इसकी कहानी बेहद पसंद आ रही है.

मिश्रा की परिवार की कहानी है ‘गुल्लक’

फैमिली-ड्रामा से भरपूर सीरीज गुल्लक को श्रेयांश पांडे ने डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी मिश्रा परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें संतोष और शांति मिश्रा और उनके बेटे आनंद “अनु” मिश्रा और अमन मिश्रा शामिल हैं. इसका पहला सीजन 27 जून 2019 को टीवीएफ के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म टीवीएफ प्ले और सोनी लिव पर स्ट्रीम हुआ था. पहले सीजन से ही इस सीरीज को खूब प्यार मिला है और अब 5वें सीजन को भी खूब पसंद किया जा रहा है.

First published on: Jun 10, 2026 11:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola