Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

नमकीन खा रही टीवी एक्ट्रेस के पैकेट से निकली ‘बिल्ली की पॉटी’, वीडियो शेयर कर दिया सबूत

---विज्ञापन---

Anita Kanwal Video Viral: टीवी की दिग्गज एक्ट्रेस अनीता कंवल ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, इस वीडियो में दिग्गज एक्ट्रेस अनीता ने आरोप लगाया है कि उन्हें हल्दीराम्स की नमकीन स्नैक्स के एक सीलबंद पैकेट के अंदर बिल्ली की पॉटी जैसा कुछ मिला. इस वीडियो में अनीता कंवल ने इस मामले पर हैरानी और गुस्सा जाहिर के साथ-साथ अधिकारियों इसकी जांच करने की अपील भी की है. चलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं.

हल्दीराम के पैकेट में...

एक्ट्रेस अनीता कंवल ने अपने इंस्टाग्राम पर रविवार को एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कहा, 'नमस्कार... दोस्तों आज मेरे साथ बहुत ही गंदा और घटिया हादसा हुआ. मैं आज हल्दीराम की ये नमकीन खा रही थी. जरा देखिए हल्दीराम के पैकेट में मुझे क्या मिला?'

---Advertisement---

बिल्ली की पॉटी...

एक्ट्रेस अनीता कंवल ने वीडियो में एक काली रंग की चीज दिखाते हुए आगे कहा, 'मुझे ये तो बिल्ली की पॉटी जैसी या बिल्ली की पॉटी ही लग रही है. घिन आ रही है. किस पर भरोसा करें? ये तो एक बड़ा ब्रांड है. हल्दीराम के अधिकारियों, आपको इसका जवाब देना होगा.'

मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

वीडियो में अनीता कंवल ने आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंधे को टैग करते हुए उनसे इस मामले की जांच करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा, 'मैं तुकाराम आईएएस से इस मामले पर ध्यान देने का अनुरोध करती हूं, क्योंकि आप खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं.'

---Advertisement---

लापरवाही बर्दाश्त नहीं...

अनीता कंवल ने आगे कहा, 'अगर किसी बच्चे ने इसे खा लिया होता तो क्या होता? सोचना भी भयानक है. मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि कृपया इसे जितना हो सके शेयर करें ताकि कोई भी इसे न खाए. मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि जब तक पूरी जांच न हो जाए, इस ब्रांड का कोई भी उत्पाद न खाएं. इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती.'

First published on: Jul 26, 2026 11:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola