Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘होटल के कमरे में अकेले आने को कहा’, TMKOC फेम एक्ट्रेस का डरावना खुलासा, बोलीं- समझौता नहीं…

---विज्ञापन---

TMKOC Actress On Casting Couch: टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सिंपल कौल ने अपने स्ट्रगल के दिनों का एक ऐसा अनुभव शेयर किया है, जिसने एक बार फिर मनोरंजन जगत में कास्टिंग काउच पर चर्चा छेड़ दी है. हालांकि, सिंपल का कहना है कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी काम पाने के लिए अपने उसूलों से समझौता नहीं किया और यही वजह रही कि वह हमेशा कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ीं.

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सिंपल कौल ने बताया कि जब वह मुंबई में अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं, तब एक फिल्ममेकर ने उन्हें रात के समय होटल में मिलने के लिए बुलाया. उन्होंने कहा कि उन्हें फोन कर रात करीब साढ़े आठ-नौ बजे होटल आने के लिए कहा गया.

---Advertisement---

एक्ट्रेस का खौफनाक खुलासा

सिंपल ने बताया कि उन्होंने फिल्ममेकर से कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ आएंगी. इस पर सामने से जवाब मिला कि दोस्त होटल की लॉबी में बैठ जाएं और वह अकेले कमरे में आ जाएं. यह सुनते ही उन्हें पूरी बात समझ आ गई और उन्होंने बिना देर किए साफ इनकार कर दिया.  

एक्ट्रेस ने नहीं तोड़े अपने उसूल

एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने साफ शब्दों में जवाब दिया कि अगर मुलाकात करनी है तो होटल की लॉबी में कीजिए, लेकिन वह किसी भी हाल में कमरे के अंदर नहीं जाएंगी. उनके मुताबिक, उन्होंने शुरुआत से ही अपनी कुछ सीमाएं तय कर रखी थीं और कभी किसी के दबाव में आकर उन्हें नहीं तोड़ा.

---Advertisement---

अपनी सीमाएं की तय

सिंपल कौल का कहना है कि उन्होंने कभी यह नहीं माना कि इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए हर शर्त माननी जरूरी है. वह मानती हैं कि अगर किसी काम की कीमत अपनी इज्जत या आत्मसम्मान हो, तो ऐसा काम छोड़ देना ही बेहतर है.

कास्टिंग काउच का काला सच

उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह हमेशा सामने वाले से साफ और बेबाक तरीके से बात करती थीं. शायद यही वजह रही कि किसी ने उनके सामने दोबारा ऐसी बात करने की हिम्मत नहीं की. उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ कभी सीधे तौर पर कास्टिंग काउच जैसी स्थिति नहीं बनी, क्योंकि उन्होंने पहले दिन से ही अपनी सीमाएं स्पष्ट कर दी थीं.

---Advertisement---

नए कलाकारों को सलाह

स्ट्रगल कर रहे नए कलाकारों को सलाह देते हुए सिंपल ने कहा कि अगर किसी भी समय कोई स्थिति गलत या असहज लगे, तो तुरंत वहां से निकल जाना चाहिए. किसी भी मौके या रोल के लिए खुद को मजबूर करना सही नहीं है.

एक्ट्रेस के लिए आत्मसम्मान पहले

आखिर में उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री में लंबे समय तक टिकने का सबसे मजबूत आधार टैलेंट, मेहनत और ईमानदारी है. उनके मुताबिक, लगातार ऑडिशन देना, अपने काम को बेहतर बनाना और खुद पर भरोसा रखना ही सफलता की असली कुंजी है. उन्होंने कहा कि काम पाने के लिए कभी भी अपने उसूलों से समझौता करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए.

---Advertisement---
First published on: Jul 21, 2026 11:03 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola