Thursday, 9 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

25 साल से रिलेशनशिप… फिर भी नहीं की शादी, खुद एक्ट्रेस ने बताई इसकी वजह

---विज्ञापन---

टीवी के पॉपुलर शो 'पवित्र रिश्ता' और 'कुमकुम भाग्य' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस स्वाति आनंद इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. 63 साल की उम्र में भी उन्होंने शादी नहीं की है. खास बात यह है कि वह पिछले 25 साल से एक रिश्ते में हैं, लेकिन उन्होंने अपने पार्टनर की पहचान हमेशा निजी रखी है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में स्वाति ने पहली बार बताया कि आखिर उन्होंने शादी न करने का फैसला क्यों लिया.

एक्ट्रेस का खुलासा

टेली मसाला से बातचीत में स्वाति आनंद ने कहा कि उन्हें कभी शादी करने की इच्छा ही नहीं हुई. उन्होंने बताया, 'मैं बचपन से ही कहती थी कि मैं अकेले रहूंगी. मेरी मां चाहती थीं कि मेरी शादी बड़े धूमधाम से हो, लेकिन जैसे-जैसे मैं बड़ी हुई, उन्हें मेरी सोच समझ आने लगी.'

---Advertisement---

बताई फैसले की सच्चाई

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अपने घर में हमेशा पूरी आजादी मिली. यही वजह थी कि उन्हें लगता था कि शादी के बाद शायद उन्हें वैसी स्वतंत्रता नहीं मिलेगी. यह बात उनके मन में हमेशा बनी रही और इसी कारण उन्होंने शादी से दूरी बनाए रखी.

क्यों नहीं की शादी?

स्वाति ने यह भी स्वीकार किया कि वह स्वभाव से काफी भावुक हैं. उनका मानना है कि अगर वह किसी रिश्ते में अपना 100 प्रतिशत देती हैं तो सामने वाले से भी उतनी ही ईमानदारी और समर्पण की उम्मीद करती हैं. उनके मुताबिक रिश्तों में उम्मीद रखना गलत नहीं है, क्योंकि इंसान होने के नाते यह स्वाभाविक है.

---Advertisement---

क्या रही शादी न करने की वजह?

उन्होंने कहा कि समय के साथ रिश्तों में दूरियां बढ़ी हैं और आज लोगों के पास सुविधाएं तो बहुत हैं, लेकिन रिश्तों में पहले जैसी गर्माहट कम होती जा रही है. यही डर उन्हें हमेशा सताता रहा कि अगर शादी के बाद उन्हें वैसा प्यार और अपनापन नहीं मिला, जैसा बचपन में परिवार से मिला, तो वह खुश नहीं रह पाएंगी.

माता-पिता का मिला सपोर्ट

स्वाति आनंद ने यह भी बताया कि उनके फैसले को लेकर रिश्तेदारों ने कई बार सवाल उठाए, लेकिन उन्होंने कभी इन बातों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया. उनके माता-पिता ने भी उन पर शादी का दबाव नहीं बनाया, बल्कि हमेशा उनके फैसले का सम्मान किया.

---Advertisement---

सुकून भरा जी रहीं जीवन

आज भी स्वाति अपने फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हैं. वह अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. उनका कहना है कि हर इंसान की खुशी का रास्ता अलग होता है और उन्होंने वही रास्ता चुना, जिसमें उन्हें सुकून मिलता है.

First published on: Jul 09, 2026 02:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola