नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो Lock Upp 2 में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला लगातार अपने खुलासों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो में पहले उन्होंने अपनी टूटी शादी और पर्सनल लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले राज साझा किए। अब एक बार फिर आकांक्षा ने अपने भविष्य और दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने पामेला सेरेना के साथ बातचीत के दौरान बताया कि वह फिलहाल दोबारा शादी करने के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रही हैं। उन्होंने कहा कि कम उम्र में शादी करने की वजह से उन्हें खुद को समझने और अपनी जिंदगी जीने का मौका नहीं मिला। इसलिए अब वह अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना चाहती हैं। आकांक्षा ने कहा कि जब उनकी शादी हुई थी तब वह सिर्फ 24 साल की थीं। उनका मानना है कि अब उनका शादी वाला अध्याय खत्म हो चुका है और वह खुद को समय देना चाहती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पहली बार वह अपने माता-पिता या पति के घर से अलग, अपने घर में अकेले रहने जा रही हैं। इस नए सफर को लेकर वह काफी उत्साहित हैं और अपनी आजादी को पूरी तरह महसूस करना चाहती हैं। आकांक्षा का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, शो में पामेला सेरेना के साथ उनकी बढ़ती दोस्ती भी चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ यूजर्स दोनों की बॉन्डिंग पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कई फैंस उनकी ईमानदारी और मजबूत सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
Akanksha Chamola get married for the second time? जिंदगी में नए शख्स की होगी Entry? ख़ुद बताया प्लान!
नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो Lock Upp 2 में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला लगातार अपने खुलासों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो में पहले उन्होंने अपनी टूटी शादी और पर्सनल लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले राज साझा किए। अब एक बार फिर आकांक्षा ने अपने भविष्य और दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की है।
First published on: Jul 08, 2026 06:57 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola