---विज्ञापन---
सुरभि ज्योति ने दिखाई बेटी सहर की क्यूट झलक, तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार
सुरभि ज्योति ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बेटी सहर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें मां-बेटी का खूबसूरत बॉन्ड तो नजर आया ही है, साथ ही नन्ही सेहर की झलक भी दिखी जो लोगों का दिल चुरा रही है.
टीवी की 'नागिन' सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी बेटी के साथ खूबसूरत पल बिता रहीं हैं, जिसकी झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ भी शेयर की है. जिसे देखकर लोगों का दिल खुशी से झूम उठा और उन्होंने कमेंट सेक्शन में दिल खोलकर प्यार लुटाया.
तस्वीरों में दिखा खास बॉन्ड
सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है. पहली तस्वीर में वह अपनी बिल्डिंग की छत पर बेटी सहर को निहारती नजर आ रही हैं. बेटी को देखते हुए सुरभि के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान दिखाई दे रही है. मां-बेटी की इस बॉन्डिंग ने फैंस का ध्यान खींच लिया है.
बेटी पर प्यार लुटाती दिखीं एक्ट्रेस
दूसरी तस्वीर में सुरभि अपने ड्राइंग रूम में बैठी हैं और सहर अपने पालने में आराम कर रही हैं. एक्ट्रेस बेटी को खिलौनों के बारे में बताती नजर आ रही हैं. वहीं, तीसरी फोटो में वह अपनी लाडली को बड़े से पालने में सुलाती दिखाई दे रही हैं. बेटी को प्यार से थपकी देती सुरभि के चेहरे पर मां बनने की खुशी और सुकून साफ नजर आ रहा है.
प्रोडक्ट का प्रमोशन करती दिखीं एक्ट्रेस
इन तस्वीरों के साथ सुरभि ने एक प्रोडक्ट का प्रमोशन भी किया है. उन्होंने बताया कि ये प्रोडक्ट बच्चों के कंफर्ट को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं और उनकी बेटी को भी ये काफी पसंद आए हैं. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि इन चीजों ने उनकी मां की जिंदगी को थोड़ा आसान बना दिया है.
पोस्ट में सुरभि ने लुटाया प्यार
सुरभि की पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'सहर जानू पहले से थोड़ी बड़ी हो गई है, माशाअल्लाह.' वहीं, कई फैंस एक्ट्रेस से उनकी बेटी का चेहरा दिखाने की गुजारिश कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा कि वह सहर का चेहरा देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं.
बेटी का किया था वेलकम
बता दें कि सुरभि ज्योति ने इसी साल 13 जून को बेटी का स्वागत किया था. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए मां बनने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी. उन्होंने अपनी बेटी का नाम सहर रखा है, जिसका उनके करियर से भी खास कनेक्शन है. दरअसल, सुरभि ने अपने पॉपुलर शो 'कुबूल है' में डबल रोल निभाया था और बेटी का नाम उसी किरदार से जुड़ा हुआ है.
तस्वीरों में दिखी खूबसूरती
मां बनने के बाद सुरभि की जिंदगी में खुशियों का नया अध्याय शुरू हुआ है और उनकी लेटेस्ट तस्वीरें इसकी खूबसूरत झलक दिखाती हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.