---विज्ञापन---

Mouni Roy संग तलाक होते ही Suraj Nambiar ने डिलीट की सारी तस्वीरें, एक्ट्रेस संग मिटाई सभी यादें

टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपने तलाक की जानकारी दी है. उन्होंने पति सूरज नांबियार के साथ शादी के 4 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है, जिसके बाद से उनके फैंस और फैमिली के लोग सभी बेहद हैरान है. इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस और मीडिया से प्राइवेसी की रिक्वेस्ट की है. हालांकि इस तलाक के बीच सूरज नांबियार ने एक बड़ा कदम उठाया है.

सूरज ने मौनी संग डिलीट की सारी तस्वीरें

दरअसल, सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों के कारण अपना इंस्टाग्राम डीएक्टिवेट कर दिया था. उनपर लगातार धोखा देने का आरोप लग रहा था, जिससे परेशान हो उन्होंने ये फैसला लिया था. हालांकि बाद में उन्होंने इसे एक्टिवेट कर लिया था. वहीं रविवार की शाम को जब मौनी रॉय ने अपने तलाक की अनाउंसमेंट की, तो उसके बाद सूरज ने इंस्टाग्राम से अपनी और मौनी की शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी. सूरज ने इंस्टाग्राम पर मौनी और अपने साथ की सभी रोमांटिक और सुंदर तस्वीरें डिलीट कर दी हैं. उनके इंस्टाग्राम पर सिर्फ उनकी और परिवार की कुछ तस्वीरें मौजूद हैं. सूरज के इंस्टाग्राम को देख फैंस भी खासा हैरान हैं.

---Advertisement---

मौनी ने दी डायवोर्स की कंफर्मेशन

वहीं, मौनी ने रविवार की शाम को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर तलाक की जानकारी देते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था. उन्होंने लिखा, "मीडिया के कुछ ग्रुप्स के जरिए हमारी पर्सनल लाइफ में अनावश्यक और दखलंदाजी से किए जा रहे हस्तक्षेप से हम बेहद आहत हैं. हम यह साफ करना चाहते हैं कि हमने अलग होने का निर्णय लिया है और हम निजी तौर पर सौहार्दपूर्ण ढंग से मामलों को सुलझाने के लिए आवश्यक समय ले रहे हैं.

मौनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कही ये बात

उन्होंने आगे लिखा, "मनगढ़ंत कहानियों और सरासर झूठ को फैलाकर हमारे निजी जीवन को सनसनीखेज बनाने का प्रयास किया गया है, जो हमारे रिश्ते की वास्तविकता को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं. व्यक्तिगत प्राथमिकताओं में आए बदलावों पर गहन विचार-विमर्श के बाद, हमने आपसी सहमति से सम्मान और समझ के साथ अलग-अलग रास्ते अपनाने का निर्णय लिया है. इस समय, हम इस चरण को सावधानीपूर्वक और निजी रूप से संभालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. हम आने वाले समय में अपनी दोस्ती को संजोकर रखने का प्रयास करेंगे. इस दौरान हमें दिए गए आपके सहयोग, हमारी निजता के प्रति सम्मान और निरंतर समर्थन के लिए हम आपके हार्दिक आभारी हैं.

---Advertisement---

2022 में हुई थी मौनी और सूरज की शादी

बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी साल 2022 में गोवा में हुई थी. दोनों की शादी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में मलयाली और बंगाली रीति रिवाजों से हुई थी. इस शादी के बाद कपल की तमाम फोटोज वीडियो भी खूब वायरल हुए थे और फैंस के बीच दोनों काफी पॉपुलर भी थे. हालांकि इनके तलाक ने फैंस का दिल तोड़ दिया है.

कौन है सूरज नांबियार

वहीं, सूरज नांबियार को लेकर बात करें तो वह एक दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं. जो मौनी रॉय से शादी से पहले लाइमलाइट से दूर रहते थे और इंडस्ट्री से उनका कोई नाता नहीं था. सूरज मूल रूप से बेंगलुरु के हैं और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से फाइनेंशियल और मैनेजरियल अकाउंटिंग में पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने पिता का बिजनेस संभाला.  

First published on: May 15, 2026 08:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.