Thursday, 11 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

तलाक के 11 साल बाद अपनी पहली पत्नी संग दोबारा शादी करेगा ये एक्टर? सामने आया पूरा सच

---विज्ञापन---

Actor Breaks Silence On Remarriage With First Wife: टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर शालीन भनोट एक बार फिर से सुर्खियो में हैं. 'बिग बॉस 16' के फेमस कंटेस्टेंट शालीन भनोट को लेकर सोशल मीडिया पर इस समय एक अफवाह तेजी से फैल रही है. दरअसल, इंटरनेट की कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, शालीन भनोट जल्द ही दूसरी शादी करने वाले हैं. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि शालीन दोबारा से अपनी एक्स वाइफ दलजीत कौर के साथ शादी करने वाले हैं. अब इस मामले को लेकर खुद शालीन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि आखिरी उन्होंने क्या कुछ कहा है.

शालीन भनोट ने तोड़ी चुप्पी

इंटरनेट पर तेजी से फैल रही इन अफवाहों पर शालीन भनोट ने रिएक्ट किया है. शालीन ने सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो इस तरह की झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.

---Advertisement---

स्क्रीनिंग में पहुंचे थे शालीन

दरअसल, हाल ही में शालीन मुंबई में आयोजित दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की स्क्रीनिंग में पहुंचे, जहां उन्होंने पैपराजी के लिए पोज दिए और कैमरे में उनकी झलक कैद हो गई. इसके बाद इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी पेज ने प्रीमियर का एक वीडियो शेयर किया.

दलजीत कौर से दोबारा शादी करेंगे शालिन?

इस वीडियो में शालीन कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं. वहीं, वीडियो के बीच में लिखा है, 'शालीन ने दलजीत कौर से दोबारा शादी करने का फैसला किया है.' इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी और दलजीत कौर से दोबारा शादी करने की खबरें आने लगीं.

---Advertisement---

शालीन ने बताई पूरी सच्चाई

शालीन ने इस वायरल खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'यह खबर सरासर झूठी और पूरी तरह से मनगढ़ंत है. एक मीडिया पेज होने के नाते, किसी की प्राइवेट लाइफ के बारे में सिर्फ व्यूज पाने के लिए सरासर झूठी खबरें फैलाने से पहले फैक्ट्स की अच्छे से जांच करनी चाहिए.'

शालीन ने दी वॉर्निंग

शालीन ने आगे कहा, 'इस पोस्ट को तुरंत हटा दें और गलत जानकारी फैलाने के लिए अपने पेज पर आधिकारिक माफीनामा रिलीज कीजिए. इसे एक चेतावनी समझिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो मेरे पास आपके और आपकी कंपनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा.'

---Advertisement---
First published on: Jun 10, 2026 10:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola