Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘जबरन किया Kiss, मारा थप्पड़’, करण कुंद्रा पर इस एक्ट्रेस का हैरान करने वाला खुलासा, बोलीं- उसे मुझमें दिलचस्पी…

---विज्ञापन---

Karan Kundrra kissing Scene Controversy: सान्वी तलवार ने सालों पुराने विवाद को लेकर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है. टीवी एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता करण कुंद्रा के साथ काम करने के दौरान हुए अनुभवों का जिक्र किया और कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि सेट पर कुछ घटनाओं ने उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान कर दिया था.

एक्ट्रेस का दावा

'टेली मसाला' को दिए इंटरव्यू में सान्वी ने कहा कि लोगों को हमेशा यही लगा कि वो करण कुंद्रा में इंटरेस्टेड हैं, जबकि सच इसके बिल्कुल उलट था. उनके मुताबिक, 'वह मुझमें दिलचस्पी रखते थे, मैं उनमें नहीं.'

---Advertisement---

बाथरूम सीन में असहज हुईं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने बताया कि शूटिंग के दौरान एक बाथरूम सीन था, जिसे लेकर वह काफी असहज महसूस कर रही थीं. उनका कहना है कि स्थिति इतनी मुश्किल हो गई थी कि उन्होंने करण की उस समय की गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर से कॉन्टेक्ट किया. सान्वी के मुताबिक, इसके बाद अनुषा कई बार सेट पर आने लगीं और शूटिंग के दौरान मौजूद रहती थीं.

जबरन करण ने किया किस!

सबसे बड़ा खुलासा करते हुए सान्वी ने उस विवादित किसिंग सीन का जिक्र किया, जिसकी चर्चा पहले भी हो चुकी है. उन्होंने दावा किया कि किसिंग सीन की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर के क्यू देने से पहले ही करण कुंद्रा ने उन्हें किस कर लिया.

---Advertisement---

गुस्से में सान्वी ने जड़ा थप्पड़

जिसके बाद गुस्से में सान्वी ने सबके सामने करण को जोरदार थप्पड़ मार दिया. सान्वी ने बताया कि इसके बाद करण सेट छोड़कर चले गए, और कुछ देर बाद वापस लौटे और पूरी यूनिट सामने जहां डायरेक्टर और साथी कलाकार थे उन्होंने उन्ही के सामने उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया.

करण ने भी मारा जोरदार थप्पड़

उन्होंने कहा कि थप्पड़ इतना तेज था कि वह जमीन पर गिर गईं. उनका यह भी दावा है कि उस वक्त सेट पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने उनका साथ नहीं दिया. सान्वी ने यह भी आरोप लगाया कि उस दौरान उनके साथ गाली-गलौच की गई और उनके माता-पिता के लिए भी अपशब्द कहे गए.

---Advertisement---

एकता कपूर की तारीफ की

इन घटनाओं के बाद वह सीधे घर चली गईं और उन्होंने फैसला कर लिया था कि अब वह इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी. हालांकि, बाद में निर्माता एकता कपूर ने उनसे मुलाकात की. सान्वी के मुताबिक, एकता कपूर ने उन्हें अपने ऑफिस बुलाकर पूरी बात सुनी, करण की ओर से माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि उनकी बात को गंभीरता से लिया जाएगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि इसके बाद शो के डायरेक्टर को बदल दिया गया था.

First published on: Jul 23, 2026 10:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola