Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

उसकी सांसें चल…’ संचिता उगले की आंटी ने बताया आखिरी समय में कैसी थी एक्ट्रेस की हालत, सामने आया पूरा सच

---विज्ञापन---

Sanchita Ugale Aunt on Actress Last Moments: टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' से फेमस हुई एक्ट्रेस संचिता उगले की आत्यहत्या के बाद से ही उनकी मौत को लेकर खबरों का माहौल बहुत ही गर्म है. संचिता ने मुंबई के नालासोपारा वाले अपने घर में 14 जून, 2026 को खुद की जान ले ली थी. वहीं, इस मामले में संचिता उगले के परिवार वालों के तरफ से आए दिन नए-नए खुलासे किए जा रहे हैं. अब इस मामले पर संचिता उगले की आंटी ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि अस्पताल जाते वक्त एक्ट्रेस की सांसे चल रही थी. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

संचिता उगले की आंटी ने किया खुलासा

संचिता उगले की मौत पर लगातार खड़े हो रहे सवालों के बीच एक्ट्रेस की आंटी ने एक्ट्रेस की मौत से कुछ समय पहले के पलों को याद किया है. इस दौरान उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं.

---Advertisement---

दोपहर का खाना खाने...

    टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में संचिता उगले की आंटी ने बताया कि संचिता के मम्मी-पापा दोपहर का खाना खाने के बाद बाजार गए थे. उन्होंने संचिता को साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन संचिता ने उनके साथ जाने से मना कर दिया और कहा कि वह अपनी बहन के साथ डांस क्लास जाएंगी.

क्लास नहीं...

उन्होंने आगे बताया, 'संचिता के मना करने पर उसके मम्मी-पापा ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, क्योंकि सबको पता था कि उसे डांस करने आता था. लेकिन, जब डांस क्लास का समय हुआ तो उसकी बहन ने उसे चलने के लिए कहा. लेकिन संचिता ने उससे कहा कि वो डांस क्लास नहीं जाना चाहती.

---Advertisement---

घर में अकेली थी संचिता

उन्होंने आगे कहा, 'संचिता के मना करने के बाद उसकी बहन डांस क्लास चली गई. इस दौरान, संचिता नालासोपारा वाले घर में अकेली थी. बहन के डांस क्लास जाने के बाद संचिता लगभग 40-45 मिनट तक घर पर अकेली रही. जब शाम 7.30 बजे संचिता के मम्मी-पापा बाजार से लौटे तो दरवाजे पर कोई नहीं मिला. बहुत मशक्कत करने के बाद आखिरकार उन लोगों ने दरवाजा खोल लिया.

उसकी सांसे...

उन्होंने आगे कहा, उन लोगों को तो अभी भी ये लग रहा था कि संचिता शायद सो गई होगी. लेकिन, जैसे ही उस पर पापा उसके कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने संचिता को छत के पंखे से लटका हुआ पाया. इस दौरान संचिता की आंटी ने एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि जब संचिता को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया, तब उसकी सांस हल्की-हल्की चल रही थी, लेकिन दुर्भाग्य से अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.

---Advertisement---
First published on: Jun 19, 2026 04:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola