Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

POCSO केस में फंसे Rohit Chandel की शो से छुट्टी, ‘अनुपमा’ फेम इस एक्टर की ‘सैराब’ में एंट्री

---विज्ञापन---

Rohit Chandel Replaced With Anupamaa Actor: टीवी शो 'सैराब' में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. शो के लीड एक्टर रोहित चंदेल के कानूनी विवाद में फंसने के बाद मेकर्स ने उन्हें रिप्लेस करने का फैसला कर लिया है. अब 'अनुपमा' में समर के किरदार से पॉपुलर हुए सागर पारेख इस शो में नए लीड के तौर पर नजर आएंगे. जल्द ही वह शो की शूटिंग भी शुरू करेंगे.

रोहित चंदेल के खिलाफ POCSO केस

दरअसल, रोहित चंदेल को हाल ही में एक 16 साल की नाबालिग को-स्टार की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया. उन पर पीछा करने, बार-बार फोन कर परेशान करने, मारपीट और गाली-गलौज जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल रोहित पुलिस हिरासत में हैं.

---Advertisement---

इस एक्टर की लगी लॉटरी

रोहित की गिरफ्तारी के बाद शो की शूटिंग प्रभावित होने लगी थी. लगातार नए एपिसोड तैयार न होने की वजह से मेकर्स पर जल्द फैसला लेने का दबाव था. ऐसे में उन्होंने नए लीड एक्टर की तलाश शुरू की और आखिरकार सागर पारेख के नाम पर मुहर लगा दी.

'सैराब' के लिए पहली पसंद था ये एक्टर

सूत्रों के मुताबिक, दिलचस्प बात यह है कि जब 'सैराब' की कास्टिंग शुरू हुई थी, तब मेकर्स की पहली पसंद भी सागर पारेख ही थे. हालांकि, उस समय बजट और कुछ अन्य वजहों से बात नहीं बन सकी और रोहित चंदेल को 'ईशान' के रोल के लिए साइन किया गया था. अब परिस्थितियां बदलने के बाद मेकर्स ने एक बार फिर सागर से संपर्क किया और दोनों के बीच बातचीत फाइनल हो गई. कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के बाद वह जल्द ही सेट पर शूटिंग शुरू करेंगे.

---Advertisement---

मेकर्स ने स्क्रिप्ट में जोड़े नए ट्विस्ट

सिर्फ लीड एक्टर ही नहीं, बल्कि शो की कहानी में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मेकर्स ने स्क्रिप्ट में कई नए ट्विस्ट जोड़े हैं ताकि सागर पारेख की एंट्री दमदार अंदाज में दिखाई जा सके. माना जा रहा है कि दर्शकों को 'ईशान' का किरदार अब नए अंदाज और नई कहानी के साथ देखने को मिलेगा.

शो का नया चेहरा होंगे सागर पारेख

सागर पारेख लंबे समय बाद किसी बड़े टीवी शो में लीड रोल निभाते नजर आएंगे. ऐसे में उनके फैंस भी उनकी वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सागर की एंट्री 'सैराब' की कहानी और टीआरपी दोनों को नई उड़ान दिला पाती है.

---Advertisement---
First published on: Jul 14, 2026 12:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola