Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी पर टूटा दुखों का पहाड़, हुई पिता की मौत

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के पिता का निधन हो गया है. इस दुखद खबर की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए दी. काजल ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए असहनीय क्षति बताया.

---विज्ञापन---

Kajal Raghwani Father Death
Kajal Raghwani Father Death

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्ट्रेस के सिर से पिता का साया उठ गया है. उनके पिता का निधन हो गया है, जिसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए दी. इस दौरान वह काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने पिता के निधन को अपनी जिंदगी की असहनीय क्षति बताया.

पिता के निधन पर भावुक हुईं काजल, शेयर किया पोस्ट

दरअसल, काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “पापा, आपका जाना मेरे जीवन के लिए एक असहनीय क्षति है. आपके दिए गए संस्कार और आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी. ईश्वर आपकी पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें. भावभीनी श्रद्धांजलि.”

---विज्ञापन---

काजल के पिता के निधन पर फैंस ने जताया दुख

जैसे ही काजल राघवानी ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की, वैसे ही उनके फैंस और भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और अभिनेत्री को ढांढस बंधाया। अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कमेंट करते हुए लिखा, “ॐ शांति।” वहीं, अभिनेत्री शिल्पा राघवानी ने भी दुख व्यक्त किया। एक यूजर ने लिखा, “भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। आप सभी को इस दुख को सहने की शक्ति दें.” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “यह दिल तोड़ देने वाली खबर है। भगवान आपको इस मुश्किल समय से लड़ने की शक्ति दें.”

कौन हैं काजल राघवानी?

बता दें कि काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा का एक जाना-माना नाम हैं. वह कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में अपनी एक्टिंग और अदाकारी का जलवा दिखा चुकी हैं. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 57 लाख (5.7 मिलियन) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. काजल जल्द ही रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ आम्रपाली दुबे, निरहुआ और तेज प्रताप यादव समेत कई कलाकार दिखाई देंगे। यह शो 2 अगस्त से शुरू होगा.

यह भी पढ़ें- 17 फिल्में साइन करने वाले गोविंदा का करियर कैसे डगमगाया? क्या बॉलीवुड से बाहर करने की रची गई थी साजिश!

---विज्ञापन---
First published on: Jul 14, 2026 01:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola