---विज्ञापन---
खत्म हुआ इंतजार! Rise & Fall 2 के पहले चार कंटेस्टेंट्स के नाम से उठा पर्दा, सलमान की फेवरेट भी हैं शो का हिस्सा
Rise & Fall 2 First 4 Contestants Name: प्राइम वीडियो के हिट रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन के पहले चार कंटेस्टेंट के नाम रिवील कर दिए गए हैं.
Rise & Fall 2 First 4 Contestants Name: प्राइम वीडियो के हिट रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का दूसरा सीजन जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रहा है. इस बार रियलिटी शो को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करेंगे. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि वीरेंद्र सहवाग ने शो में अशनीर ग्रोवर की जगह ली है. जब से शो के दूसरे सीजन का ऐलान हुआ है, तब से ही फैंस इसके शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच मेकर्स ने शो के पहले चार कंटेस्टेंट के नाम रिवील कर दिए हैं.
4 कंटेस्टेंट के नाम का ऐलान
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने शो के पहले चार कंटेस्टेंट के नाम का ऐलान किया है. बता दें कि इससे पहले वीरेंद्र इन चारों कंटेस्टेंट के बारे में छोटी-छोटी डिटेल्स फैंस के साथ शेयर कर रहे थे. दरअसल, शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें पहले चार कंटेस्टेंट के नाम और चेहरों से पर्दा उठाया गया है.
एक-दूसरे पर कसे तंज
नए प्रोमो में स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर चौधरी और करण पटेल को शो के पहले चार कंटेस्टेंट के तौर पर पेश किया गया है. इस प्रोमो में चारों कंटेस्टेंट अपने अनोखे अंदाज में एक-दूसरे पर तंज कसते नजर आ रहे हैं.
सलमान खान की फेवरेट
एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी टीवी के बहुत जाने-माने चेहरों में से एक हैं. उन्होंने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' में अपने खेल से ऑडियंस सहित सलमान खान का भी दिल जीत लिया था. सलमान खान ने भी घर में उनके खेल की खूब तारीफ की थी और उन्हें 'बिग बॉस' में अपना सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट बताया था.
'मुझे खुद पर भरोसा...'
प्रियंका ने 'राइज एंड फॉल 2' में शामिल होने को लेकर कहा, 'मैंने रियलिटी टीवी के कई रूप देखे हैं, लेकिन 'राइज एंड फॉल सीजन 2' खेल को एक नया आकार देता है. रियलिटी शो ने मुझे खुद पर भरोसा करना, खुद के प्रति ईमानदार रहना और हर पल को जी-जान से जीना सिखाया है. मैं यह देखने के लिए तैयार हूं कि मैं कितनी ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हूं.'
एक्साइटेड हैं स्वरा भास्कर
वहीं, स्वरा भास्कर ने कहा, 'मैं हमेशा से ही बेबाक राय रखने वाली रही हूं, इसलिए 'राइज एंड फॉल सीजन 2' जैसे खेल में उतरना मेरे लिए एक अच्छा एक्सपीरियंस होगा. यह शो बिल्कुल अलग-अलग सोच रखने वाले व्यक्तित्वों को एक साथ लाता है. मुझे यकीन है कि ये अंतर कुछ दिलचस्प समीकरण पैदा करेंगे. मैं यह देखने के लिए एक्साइटेड हूं कि आगे क्या होता है.' बता दें कि 'राइज एंड फॉल 2' 26 सितंबर से हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में स्ट्रीम किया जाएगा.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.