Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक के खुलासे पर अब राखी सावंत ने ली चुटकी, कही ऐसी बात की मच गया बवाल!

---विज्ञापन---

Rakhi Sawant Reaction On Akanksha Chamola Gaurav Khanna Divorce: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' की शुरुआत के साथ ही विवाद और चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं. शो के पहले ही एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया. आकांक्षा ने बताया कि वह और उनके पति व टीवी एक्टर गौरव खन्ना अब अलग हो चुके हैं और जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं. इसी बीच राखी सावंत का एक कमेंट सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है.

क्या बोलीं राखी सावंत?

दरअसल, शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें आकांक्षा अपने रिश्ते को लेकर बात करती नजर आईं. इस वीडियो पर राखी सावंत ने कमेंट करते हुए सिर्फ एक शब्द लिखा, 'झूठी' इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट की. राखी का यह छोटा-सा कमेंट देखते ही देखते वायरल हो गया और इंटरनेट पर बहस छिड़ गई.

---Advertisement---

यूजर्स ने किया सोपर्ट

राखी के इस कमेंट पर यूजर्स ने भी अपनी-अपनी राय रखी. कुछ लोगों ने राखी का सपोर्ट करते हुए लिखा कि यह सब शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया जा रहा है. वहीं कई यूजर्स का कहना है कि किसी की निजी जिंदगी पर बिना पूरी जानकारी के टिप्पणी करना ठीक नहीं है.

क्या बोलीं थीं आकांक्षा?

शो में आकांक्षा ने बताया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि दोनों ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है और अब तलाक की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. आकांक्षा के इस बयान ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया, क्योंकि दोनों को कुछ समय पहले तक साथ देखा गया था.

---Advertisement---

कपल की दिखती थी खास बॉन्डिंग

दिलचस्प बात यह है कि नवंबर 2025 में 'बिग बॉस 19' के फैमिली वीक एपिसोड में गौरव और आकांक्षा साथ नजर आए थे. उस दौरान दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी दोनों साथ की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहे थे. जनवरी में आकांक्षा का जन्मदिन भी दोनों ने साथ मनाया था.

कब हुई थी दोनों की शादी?

बता दें कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने साल 2016 में शादी की थी. लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने सात फेरे लिए थे और टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में उनकी गिनती होती थी. अब 'लॉक अप 2' में आकांक्षा के इस खुलासे और राखी सावंत के वायरल कमेंट ने इस पूरे मामले को नई चर्चा दे दी है. फिलहाल, गौरव खन्ना की ओर से इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

---Advertisement---
First published on: Jun 29, 2026 10:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola