Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं तंग आ गया था…’ राजा चौधरी ने सालों बाद खोला राज, क्यों श्वेता तिवारी को मिली बेटी पलक की कस्टडी?

---विज्ञापन---

Shweta Tiwari-Raja Chaudhary: टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार श्वेता तिवारी अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. उनकी पहली शादी एक्टर राजा चौधरी से हुई थी. हालांकि, श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे, जिसके बाद दोनों का तलाक हो गया. इस एक्स कपल की एक बेटी है, जिसका नाम पलक तिवारी है. अब हाल ही में राजा चौधरी ने सालों बाद पलक की कस्टडी को लेकर खुलकर बात की है और बताया कि आखिर उन्होंने बेटी की कस्टडी क्यों छोड़ दी थी.

आखिर क्यों राजा चौधरी ने सौंपी श्वेता तिवारी को बेटी पलक की कस्टडी

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राजा चौधरी ने पलक तिवारी की कस्टडी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने बेटी की कस्टडी छोड़कर 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने का फैसला किया और पलक की कस्टडी श्वेता तिवारी को सौंप दी.

---Advertisement---

कोर्ट केस से परेशान हो गए थे राजा चौधरी

राजा चौधरी ने इंटरव्यू में अपने और श्वेता तिवारी के तलाक पर भी बात की. उन्होंने बताया कि उस समय वह कानूनी मामलों में इतने उलझ गए थे कि उनके लिए रहने की जगह ढूंढना भी मुश्किल हो गया था. उन्होंने कहा, "एक समय ऐसा आया जब मैं पूरी तरह से परेशान हो गया था. मुझे कुछ नहीं चाहिए था. कोई मुझे किराए पर घर देने के लिए भी तैयार नहीं था."

फ्लैट वाली बात पर राजा चौधरी ने किया खुलासा

उन्होंने आगे बताया कि एक 1 BHK फ्लैट को लेकर भी बातचीत चल रही थी. यह फ्लैट उनके पिता ने खरीदा था और इसकी EMI वह और श्वेता मिलकर चुकाते थे. राजा ने कहा, "यह फ्लैट 9 लाख रुपये में खरीदा गया था. मैंने सिर्फ इतना कहा था कि मुझे यह फ्लैट दे दो और बाकी जो कुछ भी है, सब तुम रख लो. बस मुझे अपनी जिंदगी में शांति चाहिए थी."

---Advertisement---

बेटी की कस्टडी पर बोले राजा

राजा चौधरी ने दावा किया कि श्वेता इस समझौते के लिए तैयार थीं, लेकिन बाद में इस पूरे मामले को अलग तरीके से पेश किया गया. उन्होंने कहा, "यह बात बेटी की कुर्बानी तक कैसे पहुंच गई? अगर कोई इंसान सिर्फ रहने के लिए घर मांग रहा है, तो इसे बेटी और दौलत में से किसी एक को चुनने जैसा कैसे कहा जा सकता है?"

श्वेता तिवारी ने राजा को लेकर किया था दावा

बता दें कि Hindustan Times को दिए एक पुराने इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने बताया था कि वकीलों की सलाह पर वह चाहती थीं कि फ्लैट राजा और पलक, दोनों के नाम पर हो. हालांकि, उनके मुताबिक राजा ने मांग रखी थी कि फ्लैट सिर्फ उन्हें दिया जाए. श्वेता ने बताया था कि राजा ने कहा था, "मैं अपनी बेटी को प्रॉपर्टी के लिए छोड़ सकता हूं. मुझे फ्लैट दे दो, मैं तलाक दे दूंगा."

---Advertisement---
First published on: Jul 30, 2026 12:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola