Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sohail Khan से मिलने पहुंचे Salman Khan, काउबॉय लुक में ली जबरदस्त एंट्री, सेट पर सिक्योरिटी टाइट

सलमान खान ने हाल ही में रियलिटी शो 'अलायंस' के सेट पर सरप्राइज विजिट कर सभी को चौंका दिया। यह विजिट पहले से प्लान थी, लेकिन इसे पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। सेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे उनकी एंट्री की भनक किसी को नहीं लगी। सलमान अपने ऑल-डेनिम लुक, काउबॉय हैट और दमदार स्वैग में नजर आए और उन्होंने अपनी मौजूदगी से पूरा माहौल हाई-वोल्टेज बना दिया।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jul 30, 2026 12:48
Share :
Salman Khan

सलमान खान ने हाल ही में रियलिटी शो अलायंस के सेट पर सरप्राइज विजिट कर सभी को चौंका दिया। यह विजिट पहले से प्लान थी, लेकिन इसे पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। सेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे उनकी एंट्री की भनक किसी को नहीं लगी। सलमान अपने ऑल-डेनिम लुक, काउबॉय हैट और दमदार स्वैग में नजर आए और उन्होंने अपनी मौजूदगी से पूरा माहौल हाई-वोल्टेज बना दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह करीब एक घंटे तक सेट पर रहे और इस दौरान उन्होंने भाई सोहेल खान के साथ-साथ अन्य कंटेस्टेंट्स से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि यह सिर्फ एक गेस्ट अपीयरेंस नहीं, बल्कि शो में भावुक सफर तय कर रहे सोहेल का हौसला बढ़ाने के लिए सलमान का खास कदम था। शो में सोहेल ने भी खुलकर कहा कि वह चाहते हैं लोग उन्हें उनके काम के आधार पर पहचानें, न कि सिर्फ सलमान खान के भाई के रूप में। दिलचस्प बात यह रही कि जहां सलमान अलायंस के सेट पर पहुंचे, वहीं दूसरे भाई अरबाज खान लॉकअप 2 के प्रमोशन में व्यस्त थे। उर्फी जावेद ने भी इस पर मजाकिया पोस्ट शेयर किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी आगामी फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज फिलहाल टल गई है, लेकिन इसका फर्स्ट लुक पहले ही फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा चुका है। अब दर्शकों को सलमान के इस स्पेशल एपिसोड के ऑन-एयर होने का बेसब्री से इंतजार है।

First published on: Jul 30, 2026 12:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola