---विज्ञापन---
क्या टूटने की कगार पर है Prince Narula-Yuvika Chaudhary का रिश्ता? सोशल मीडिया पर इस बात ने मचाई हलचल
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. दोनों अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. बीते दिनों उनके रिश्ते को लेकर अनबन की अफवाहें सामने आई थीं. अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर फैंस ने कुछ ऐसा नोटिस किया है, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर नए कयास लगाए जाने लगे हैं कि उनते बीच कुछ ठीक नहीं है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
फिर आई युविका और प्रिंस के अनबन की खबरें
कुछ समय पहले प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं. हालांकि, दोनों ने इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा था कि उनके बीच सब कुछ ठीक है. लेकिन हाल ही में हुई सोशल मीडिया एक हरकत ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
युविका और प्रिंस ने एक दूसरे को किया अनफॉलो
दरअसल, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. दोनों के इस कदम ने फैंस को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर कई लोग इसे उनके रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं और कयास लगा रहे हैं कि कहीं दोनों के बीच फिर से अनबन तो नहीं हो गई. हालांकि, इन चर्चाओं पर न तो प्रिंस नरूला और न ही युविका चौधरी ने अब तक कोई रिएक्शन दिया है.
बीते साल उठी थी युविका और प्रिंस के अलग होने की खबरें
गौरतलब है कि पिछले साल भी सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें सामने आई थीं कि प्रिंस और युविका के रिश्ते में दरार आ गई है. उस समय यह भी कहा गया था कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं. हालांकि, इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए युविका चौधरी ने पिंकविला से बातचीत में साफ किया था कि उनके और प्रिंस के बीच ऐसा कुछ नहीं है. उन्होंने बताया था कि उनके घर में रिनोवेशन का काम चल रहा था, जिसकी वजह से वह कुछ समय के लिए अपनी मां के घर रहने चली गई थीं.
अनबन की खबरों पर युविका ने किया था रिएक्ट
बाद में युविका चौधरी ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा से अपने और प्रिंस के रिश्ते को लेकर बातचीत की थी. उन्होंने माना कि उस दौरान उनके रिश्ते में कुछ समस्याएं जरूर थीं, लेकिन समय के साथ दोनों ने उन्हें सुलझा लिया और अब सब कुछ ठीक हो गया था.
2018 में की थी युविका और प्रिंस ने शादी
प्रिंस और युविका की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी. यहीं से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई. इसके बाद साल 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. वहीं, साल 2024 में कपल ने आईवीएफ (IVF) के जरिए अपनी बेटी का स्वागत किया.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.