Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

करोड़ों की मालकिन हैं Gauri Spratt, Aamir Khan से शादी से पहले चर्चा में नेटवर्थ,जानिए संपत्ति का सच

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 जुलाई को 61 वर्षीय आमिर खान अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रजिस्टर्ड मैरिज कर नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 3, 2026 18:42
Share :
Aamir Khan-Gauri Spratt

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 जुलाई को 61 वर्षीय आमिर खान अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रजिस्टर्ड मैरिज कर नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। शादी की खबरों के बीच बॉलीवुड में हलचल तेज है और बताया जा रहा है कि आमिर खुद अपनी तीसरी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसी बीच आमिर खान की होने वाली पत्नी गौरी स्प्रैट की प्रोफेशनल लाइफ, फैमिली बैकग्राउंड और नेटवर्थ भी चर्चा का विषय बन गई है। जानकारी के अनुसार, 47 वर्षीय गौरी स्प्रैट आमिर खान से करीब 14 साल छोटी हैं। उनका जन्म कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुआ था। उनके पिता रॉबर्ट स्प्रैट तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं, जबकि उनकी मां रीता स्प्रैट पंजाबी-आयरिश मूल से संबंध रखती हैं। गौरी ने लंदन से फैशन और स्टाइलिंग की पढ़ाई की है और वह एक सफल एंटरप्रेन्योर व फैशन स्टाइलिस्ट हैं। वह मशहूर हेयर और ब्यूटी ब्रांड B:Blunt की डायरेक्टर और पार्टनर हैं। इसके अलावा, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस Aamir Khan Productions के कामकाज में भी सहयोग करती हैं। अगर उनकी संपत्ति की बात करें तो विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार गौरी स्प्रैट की अनुमानित नेटवर्थ 24 करोड़ से 40 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर कोई इस नई शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, वहीं दोनों की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक बनती नजर आ रही है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 03, 2026 06:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola