---विज्ञापन---
पराग त्यागी पर टूटा दुखों का पहाड़, शेफाली जरीवाला के बाद अब इस करीबी का हुआ निधन
Parag Tyagi Emotional Post: 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर दिवंगत एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को दुनिया से गए कुछ समय हो चुका है, लेकिन उनके पति और टीवी एक्टर पराग त्यागी अब भी इस गहरे दुख से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी हर पोस्ट इस बात का सबूत रही है कि वह आज भी हर पल शेफाली को याद करते हैं.
पराग को लगा एक और बड़ा झटका
इसी बीच पराग की जिंदगी में एक और बड़ा झटका लगा है. उनका बेहद प्यारा पालतू डॉग सिम्बा भी इस दुनिया को अलविदा कह गया. सिम्बा सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं था, बल्कि शेफाली और पराग के परिवार का अहम हिस्सा था. उसकी मौत ने पहले से टूट चुके पराग को एक बार फिर गम में डुबो दिया है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक पोस्ट
इस दुखद खबर को शेयर करते हुए पराग त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेफाली और सिम्बा का एक पुराना और बेहद भावुक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में शेफाली अपने लाडले सिम्बा के साथ खुशियां बांटती नजर आ रही हैं. दोनों के बीच का प्यार देखकर फैंस भी भावुक हो गए.
कैप्शन ने नम की फैंस की आंखें
वीडियो के साथ पराग ने ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं. उन्होंने लिखा, 'अब मम्मा अकेली नहीं हैं. सिम्बा मम्मा के साथ बहुत खुश है... मैं भी आप दोनों, मेरी जिंदगी, से दूसरी दुनिया में मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.'
यूजर्स के कमेंट्स की आई बाढ़
पराग का यह मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस और सेलेब्स उनके लिए दुआएं कर रहे हैं और उन्हें हिम्मत बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि एक के बाद एक इतने बड़े सदमे से उबरना किसी के लिए भी आसान नहीं होता.
शेफाली जरीवाला-पराग त्यागी की रही पॉपुलर जोड़ी
शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती थी. दोनों अक्सर अपने पालतू डॉग्स के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते थे. सिम्बा भी उनकी जिंदगी का खास हिस्सा था और सोशल मीडिया पर अक्सर नजर आता था.
फैंस कर रहे हैं सपोर्ट
अब शेफाली के बाद सिम्बा का जाना पराग के लिए एक और गहरा जख्म बन गया है. उनका यह भावुक पोस्ट बताता है कि वह आज भी अपनी पत्नी की यादों में जी रहे हैं और उनके लिए यह दौर बेहद मुश्किल भरा है. फैंस लगातार उनके लिए प्यार और हौसला भेज रहे हैं, ताकि वह इस कठिन समय से धीरे-धीरे बाहर निकल सकें.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.