---विज्ञापन---
‘वो असली नागिन है…’ आकांक्षा चमोला पर फूटा ओरी का गुस्सा, बोले- ‘गौरव खन्ना के फेम का फायदा…’
Orry Angry on Akanksha Chamola: रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रहे ओरी ने हाल ही में आकांक्षा चमोला को खूब खरी-खोटी सुनाई और उन्हें असली नागिन बताया. चलिए मामला समझाते हैं.
Orry Angry on Akanksha Chamola: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने जब से 'लॉक अप 2' के प्रीमियर में ये बताया है कि वो और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं, तब से वो लगातार इस मामले को लेकर सुर्खियों में हैं. आकांक्षा चमोला के इस खुलासे ने उनके और गौरव के फैंस को हैरान कर दिया है. जहां 'लॉक अप 2' खत्म हो गया है, वहीं गौरव खन्ना 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी भी है. हाल ही में ओरी ने गौरव का सपोर्ट करते हुए आकांक्षा और शगुन शर्मा पर हमला बोला है. जहां उन्होंने आकांक्षा चमोला को खूब खरी-खोटी सुनाई। यहां तक कि उन्होंने आकांक्षा को नागिन तक बोल दिया.
मामले की शुरुआत
दरअसल, एक इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया गया है कि आकांक्षा चमोला और शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना के बारे में नेगेटिव कमेंट किए हैं और दिलचस्प बात यह है कि दोनों एक ही टैलेंट एजेंसी से जुड़ी हैं. जहां, आकांक्षा ने कहा था कि वो 'लॉक अप' में गौरव की जगह अपने पालतू कुत्ते को देखना पसंद करतीं. वहीं, शगुन शर्मा ने कहा कि गौरव खन्ना ने 'केकेके' सीजन 15 (खतरों के खिलाड़ी 15) में उन्हें परेशान किया था.
गौरव खन्ना के फेम का फायदा...
अब इस पोस्ट पर ओरी ने रिएक्ट करते हुए गौरव को सपोर्ट किया और कमेंट में लिखा, 'वो (आकांक्षा चमोला) बस उनके (गौरव खन्ना) फेम को कम कर रही है और अपने फायदे के लिए उनके फेम का फायदा उठा रही है, कोई नहीं जानता कि वो कौन हैं.'
असली नागिन है...
ओरी ने आगे लिखा, 'मुझे तो यह भी नहीं पता था कि वह शादीशुदा है और 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग के दौरान हमने केपटाउन में एक महीने तक एक ही कमरे में समय बिताया था. एक अच्छे आदमी को परखना और उसका फायदा उठाना, यह सरासर बेशर्मी भरी हरकत है. ये लड़की असली नागिन है.'
जहां तक शगुन की बात...
ओरी ने आगे शगुन शर्मा को लताड़ते हुए लिखा, 'जहां तक शगुन की बात है, मुझे पूरा यकीन है कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' के दौरान मैंने उसे ज्यादा परेशान किया था और हम अभी भी अच्छे दोस्त हैं. उसे परेशान करना बस मजाक था क्योंकि वह अच्छा रिएक्ट करती थी और हमें एंटरटेनमेंट की जरूरत थी.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.