Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सिकंदर सिंह को डेट कर रही हैं निया शर्मा? रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग मालदीव में मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल

---विज्ञापन---

Nia Sharma Dating Rumours: टीवी अभिनेत्री निया शर्मा अपने स्टाइलिश लुक और फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. हालांकि, इस बार वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि निया शर्मा सिकंदर सिंह को डेट कर रही हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला.

मालदीव में छुट्टियां मना रहीं निया

दरअसल, निया शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव वेकेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और छुट्टियों का भरपूर आनंद लेती दिखाई दे रही हैं.

---Advertisement---

इंस्टाग्राम पर शेयर की निया ने छुट्टियों की फोटो

शेयर की गई तस्वीरों में निया सफेद फ्लेयर्ड ड्रेस में नजर आ रही हैं. इसके अलावा एक तस्वीर में उन्होंने सफेद बॉडीकॉन ड्रेस भी पहनी है, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है. कुछ तस्वीरों में वह समुद्र किनारे पोज देती हुई नजर आ रही हैं, जबकि एक तस्वीर में वह साइकिल चलाते हुए दिखाई दे रही हैं.

सिकंदर सिंह का हाथ थामे नजर आईं निया

इन तस्वीरों और वीडियो में सिकंदर सिंह भी नजर आ रहे हैं. एक वीडियो में निया और सिकंदर साथ में ड्रिंक का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, एक तस्वीर में निया उनका हाथ थामे हुए नजर आती हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों रिसॉर्ट स्टाफ के साथ खड़े होकर फोटो क्लिक कराते दिखाई दे रहे हैं.

---Advertisement---

शुरू हुईं सिकंदर और निया की डेटिंग रूमर्स

इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. कई यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि निया शर्मा और सिकंदर सिंह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, इन अफवाहों पर अब तक न तो निया शर्मा और न ही सिकंदर सिंह ने कोई रिएक्शन दिया है.  

कौन हैं सिकंदर सिंह?

अगर सिकंदर सिंह की बात करें, तो उनके बारे में सार्वजनिक तौर पर ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है. हालांकि, वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े बताए जाते हैं और सोशल मीडिया पर इसी तरह के पोस्ट शेयर करते रहते हैं. दिलचस्प बात यह है कि उनके कई पोस्ट को एक्टर और निर्माता रवि दुबे ने भी लाइक किया है, जो निया शर्मा के करीबी दोस्तों में से एक माने जाते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 30, 2026 01:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola