---विज्ञापन---
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है..’ के मोहसिन खान ने कर ली सगाई, मंगेतर संग शेयर की तस्वीरें, बताई कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपनी पहचान बना चुके एक्टर मोहसिन खान ने सगाई कर ली है. उन्होंने तमन्ना से सगाई की और तमाम तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी लव स्टोरी फैंस के साथ साझा की. इस दौरान वो मंगेतर पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आए.
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपनी पहचान बना चुके एक्टर मोहसिन खान ने अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत कर ली है. दरअसल, एक्टर ने सगाई कर ली है. उन्होंने खुद अपनी सगाई की जानकारी दी है और इंस्टाग्राम पर अपनी पार्टनर के साथ तमाम तस्वीरें शेयर की हैं. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पार्टनर पर जमकर प्यार लुटाया है और अपनी लव स्टोरी के बारे में भी शेयर की है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
मोहसिन ने कर ली सगाई
दरअसल, मोहसिन ने शनिवार की देर रात को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने एक इस पोस्ट के साथ अपने पार्टनर की झलक दिखाई है और तमाम सगाई की फोटोज शेयर की है. पहली तस्वीर में मोहसिन ब्लैक सूट, व्हाइट शर्ट और रेड टाई पहने हुए अपनी पार्टनर तमन्ना के साथ पोज करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, उनकी पार्टनर ने पहली फोटो में व्हाइट सूट पहना हुआ है. दोनों ही एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं और हाथ में एक गुलदस्ता पकड़ा है.
कपल ने फ्लॉन्ट की सगाई की अंगूठी
वहीं, इसके बाद की कई फोटोज में मोहसिन और तमन्ना पोज कर रहे हैं. दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले हुए नजर आ रहे हैं. एक फोटो में तमन्ना अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान तमन्ना रेड कलर का शिमरी गाउन पहना है और उन्होंने हल्का मेकअप किया है. मोहसिन की इन फोटोज में उनका परिवार और रिश्तेदार भी दिखाई दे रहे हैं.
मोहसिन ने मंगेतर तमन्ना पर लुटाया प्यार
एक्टर ने इन फोटोज के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में भी बताया है. उन्होंने कैप्शन में पार्टनर की तारीफ करते हुए लिखा, " तो यह कमाल की खूबसूरत, कॉन्फिडेंस और सेंसिटिव लड़की - जो हमेशा हंसती-मुस्कुराती और छेड़ती रहती है, उम्मीदें रखती और दुआएं मांगती है, हमेशा नाचती-गाती रहती है - मेरे लिए ऊपर वाले ने पहले ही तय कर दी थी. जब हमने पहली बार एक-दूसरे को देखा, जब मैंने पहली बार तुम्हारा हाथ थामा, और जब तुमने पहली बार गाया "हम तो भाई जैसे हैं वैसे रहेंगे" - तभी मुझे एहसास हो गया कि मेरे दिल को सुकून मिल गया है.मुझे मेरा हमसफर मिल गया था.
मोहसिन ने शेयर की अपनी लव स्टोरी
मोहसिन ने आगे लिखा, " मुझे हमेशा बताया गया था कि जब आपका जीवनसाथी मिलता है, तो वह फैसला लेना सबसे आसान और साथ ही सबसे अहम फैसला बन जाता है. शायद हमारी कहानी किस्मत में पहले से ही लिखी थी. या शायद, ज़िंदगी में एक बार, दो लोग ठीक उसी पल एक-दूसरे से मिलते हैं जब उन्हें मिलना ही होता है. जब हम अपनी ज़िंदगी का यह नया सफर एक साथ शुरू कर रहे हैं - प्यार, दोस्ती और ज़िंदगी भर की यादों से भरा सफर.. तो मैं तुम्हारी पसंदीदा फ़िल्म का एक डायलॉग कहना चाहूंगा, मेरे प्यार: "मोहब्बत क्या होती है ये तो मैं नहीं जानता, लेकिन इसके लिए दिल से एक दुआ ज़रूर निकलती है कि इसकी आँखों में कभी आंसू न आएं... हमेशा हंसती रहे... अब इसे मोहब्बत कहें तो मोहब्बत सही". हमने जितने भी वादे किए हैं और जितने भी सपने अभी देखने बाकी हैं, उनमें से शायद सबसे खूबसूरत वादा यही है..एक-दूसरे में अपना घर ढूंढना. हमारे नाम, मेरे प्यार और हमारे हमेशा साथ रहने की शुरुआत के नाम.
सेलेब्स ने दी बधाई
मोहसिन के इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्स ने उन्हें जमकर बधाइयां दी. पोस्ट पर एक्ट्रेस निया शर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा, "लव लक, फॉरएवर, यह खूबसूरत है." ईशा सिंह ने लिखा, "मुबारक हो मो. बहुत सारा प्यार, खुशियां और दुआएं." एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला ने लिखा, "क्या, बहुत खूबसूरत, मुबारक हो मोह." इसी तरह कई फैंस ने भी बधाई दी.
मोहसिन खान को मिली उसकी नायरा
बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के दौरान मोहसिन और शिवांगी जोशी की डेटिंग की अफवाहें अक्सर ही देखने को मिलती थी. दोनों को हमेशा ही साथ देखा जाता था. इतना ही नहीं फैंस भी चाहते थे कि दोनों शादी कर लें. हालांकि कभी भी शिवांगी और मोहसिन ने अपने रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं की थी. वहीं, मोहसिन के सगाई के बाद फैंस का कहना है कि आखिरकार कार्तिक को अपनी नायरा मिल गई.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.