Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lock Upp 2 से बाहर हुईं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, इस कंटेस्टेंट की भी हुई शो से छुट्टी

---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है. शो में हर दूसरे दिन कोई न कोई ड्रामा देखने को मिल रहा है. वहीं, शनिवार को जजमेंट डे एपिसोड में शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने कई कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई. इस दौरान उन्होंने आकांक्षा चौधरी के गलत बर्ताव पर सवाल उठाए और उन्हें फटकार भी लगाई. वहीं, इस हफ्ते शो से दो कंटेस्टेंट एलिमिनेट हुए हैं.

शो से बाहर हुए सुनीता आहूजा और रियाज अली

दरअसल, 'लॉक अप 2' से इस हफ्ते गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और रियाज अली को एलिमिनेट कर दिया गया. दोनों का यह एविक्शन दर्शकों के लिए काफी चौंकाने वाला रहा. शो से बाहर आने के बाद दोनों ने अपनी जर्नी के साथ-साथ अन्य कंटेस्टेंट्स को लेकर भी खुलकर बात की.

---Advertisement---

गोविंदा से बंदूक लाने को बोलीं सुनीता

एबीपी न्यूज से बातचीत में सुनीता आहूजा ने गोविंदा का जिक्र किया. दरअसल, एलिमिनेशन वाले दिन गोविंदा शो में पहुंचे थे. इस बारे में सुनीता ने कहा, "गोविंदा चार गोलियां लेकर आए और बोले कि बहुत दिनों से मुझे सीने में गोली मारनी थी, इसलिए मैं गोली लेकर आया हूं. मैंने उनसे कहा, 'चीची, तुम सिर्फ गोली क्यों लाए? बंदूक लाते, तो मैं तुम्हें मारती.'"

आकांक्षा चमोला और श्रेया के झगड़े पर सुनीता ने कही ये बात

इस दौरान सुनीता ने आकांक्षा चमोला और श्रेया कालरा के झगड़े पर भी बात की. उन्होंने कहा, "ये लोग पहले भी रियलिटी शोज कर चुके हैं. इन दोनों के बीच बाहर से ही किसी पॉडकास्ट को लेकर विवाद चल रहा था, ऐसा मैंने सुना." उन्होंने आगे कहा, "मैं किसी के झगड़े में नहीं पड़ती थी. मैं और राम कपूर अक्सर सोफे पर बैठकर इन झगड़ों को तमाशे की तरह देखते थे. उनका रोज-रोज का झगड़ा देखकर मेरी डायबिटीज भी बढ़ रही थी. मेरे घर में कभी ऐसा माहौल नहीं रहा. वे कोई दूध पीते बच्चे नहीं हैं, जिन्हें मैं समझाऊं. दोनों एडल्ट और समझदार हैं."

---Advertisement---

माधुरी और राम कपूर पर सुनीता ने कही ये बात

इस बीच उन्होंने माधुरी जैन ग्रोवर को 'थाली का बैंगन' बताया. सुनीता ने कहा, "माधुरी जी तो थाली का बैंगन थीं. कभी इधर, तो कभी उधर. मुझे समझ ही नहीं आया कि वह कौन-सा गेम खेल रही थीं. मैं किसी की चमचागिरी नहीं कर सकती." सुनीता ने राम कपूर की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, "राम कपूर शो के अंदर मेरे बेस्ट बडी बन गए. हालांकि, मैं उनसे जिंदगी में पहली बार मिली थी. पहले सिर्फ उनके शोज देखती थी और वह मुझे पसंद थे. शो के अंदर हमारी अच्छी दोस्ती हो गई. अब बाहर मिलकर पार्टी करने का इंतजार है."

आकांक्षा चौधरी के गुस्से पर बोले रियाज अली

वहीं, रियाज अली ने भी शो के अन्य कंटेस्टेंट्स को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, "शो में मेरी और सुनीता मैम की साथ में एंट्री हुई थी और बाहर भी हम साथ ही आए। मैं मैम से पहले ही कह रहा था कि हम दोनों साथ में बाहर निकलेंगे. गोविंदा सर से ज्यादा बात नहीं हुई, बस थोड़ी-बहुत मुलाकात हुई." आकांक्षा चौधरी के व्यवहार पर रियाज ने कहा, "गुस्से में लोग बहुत बातें कह देते हैं, लेकिन इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए. मैं उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि यह मेरा हक नहीं है.  लेकिन मैं अपने बारे में इतना जरूर कहूंगा कि अगर मुझे गुस्सा भी आता है, तो मैं लड़ाई नहीं करता."

---Advertisement---
First published on: Jul 12, 2026 08:36 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola