Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lock Upp 2: ‘मैं तेरी आंखें…’ श्रेया कालरा और आकांक्षा चौधरी के बीच हुई जबरदस्त तू-तू मैं-मैं, परिवार तक पहुंची बात

---विज्ञापन---

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्ट के रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' अपने प्रिमियर के साथ ही सुर्खियों में छाया हुआ है. शो की शुरुआत में ही कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया है. शो में आने के बाद से ही श्रेया कालरा और आकांक्षा चौधरी के बीच में चल रही खटपट ने अब एक बड़ी लड़ाई का रूप ले लिया है. दरअसल, हाल ही में शो के मेकर्स नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है. जिसमें श्रेया कालरा और आकांक्षा चौधरी के बीच जबरदस्त जुबान जंग देखने तो मिल रही है. जहां दोनों कंटेस्टेंट एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे है.

श्रेया और आकांक्षा के बीच तीखी बहस

हाल ही में रिलीज किए गए 'लॉक अप 2' के नए प्रोमो में श्रेया कालरा और आकांक्षा चौधरी के बीच तीखी बहस होती दिख रही है. इस लड़ाई के दौरान श्रेया ने आकांक्षा को 'घर तोड़ने वाली कहा, इसके साथ ही श्रेया ने आकांक्षा और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी कमेंट किया है.

---Advertisement---

योगेश भड़क गए...

ये बहस तब शुरू हुई जब सूफी मोतीवाला ने श्रेया से शर्त लगाने को कहा कि अगले कुछ घंटों में घर में झगड़ा होगा. योगेश रावत की ओर इशारा करते हुए श्रेया ने जवाब दिया, 'इसके होने से तो 2 मिनट में हो जाएगी.' इस कमेंट से योगेश भड़क गया और उसने श्रेया पर रिश्ते में होने के बावजूद उससे फ्लर्ट करने का आरोप लगाया.

घर तोड़ने वाली...

योगेश की इस बात के जवाब में श्रेया ने योगेश को धोखेबाज कहा और आकांक्षा के साथ उसके रिश्ते पर तंज कसा. इस पर आकांक्षा ने बीच में आकर श्रेया से ऐसी बातें न करने को कहा, जिससे श्रेया और ज्यादा भड़क गई. श्रेया ने आकांक्षा को 'घर तोड़ने वाली' और 'झूठी' कहा. श्रेया ने कहा, 'तेरा (आकांक्षा) इकलौता टैलेंट शादीशुदा मर्दों के पीछे भागना है.'

---Advertisement---

मैं तेरी आंखें...

इसके बाद श्रेया ने आकांक्षा के परिवार की आर्थिक स्थिति पर निशाना साधा. 'अब मुझे समझ नहीं आता कि इसके लिए तुम्हें पैसे मिले कहां से, क्योंकि तुम तो हमेशा कहती हो कि तुम्हारे घर में सब गरीब हैं,' श्रेया को जवाब देते हुए आकांक्षा ने कहा, 'तुझे जो बात करनी है, वो मुझसे कर. मेरी फैमिली को बीच में मत लेकर आ. अगर तूने दोबारा कुछ कहा तो मैं तेरी आंखें फोड़ दूंगी. समझी ना...'  

First published on: Jun 29, 2026 05:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola