---विज्ञापन---
राम कपूर ने की थी अपने पिता की मौत की प्लानिंग, मां-बहन ने भी तोड़ दिया रिश्ता, बताई क्या थी वजह?
लॉक अप 2 में हर दूसरे दिन कोई न कोई कंटेस्टेंट अपनी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा करता है, जिसे जानकर सभी हैरान रह जाते हैं. हाल ही में राम कपूर ने अपने पिता को लेकर एक हैरान करने वाली बात कही है. उन्होंने बताया है कि किस तरह से उन्होंने अपने पिता की मौत की प्लानिंग की थी. जिसके कारण उनकी मां और बहन ने भी उनसे रिश्ता तोड़ दिया है. एक्टर ने इस दौरान उसके पीछे वजह भी बताई कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
पिता के बारे में राम कपूर ने किया बड़ा खुलासा
दरअसल, एक्टर ने बताया कि उनके पिता को कैंसर था और वो पहले भी पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ चुके थे. लेकिन 73 साल की उम्र में उनके पिता को दोबारा कैंसर हो गया था और वो इसका इलाज नहीं करवाना चाहते थे. जिसके कारण उन्होंने अपने पिता के साथ मिलकर उनकी मौत की प्लानिंग की थी.
राम ने की थी पिता की मौत की प्लानिंग
एक्टर ने बताया, "कोविड के समय उनको दोबारा कैंसर हो गया था. उन्होंने गौतमी को कॉल किया और कहा कि वो मुझसे बात करना चाहते हैं. फोन पर हमने सब कुछ डिस्कस किया और असल में, उन्होंने तय कर लिया था कि वो अब इस बीमारी से लड़ना नहीं चाहते. वे जाना चाहते थे, लेकिन अकेले ऐसा करने से डर रहे थे. वो नहीं चाहते थे कि किसी को पता चले, लेकिन वो चाहते थे कि मैं वहां रहूं. इसलिए उन्होंने साफ तौर पर मुझसे पूछा, "क्या तुम मरने में मेरी मदद कर सकते हो?' उन्होंने जैसे तैसे मुझे इसके लिए राजी कर लिया कि अगर मैं ऐसा नहीं करूंगा तो वो अकेले ही ऐसा करेंगे. इसलिए मेरे पास कोई और ऑप्शन नहीं था."
Icu में नहीं हो रहा था कोई इलाज
एक्टर ने आगे ICU में चल रहे इलाज के बारे में बताया. उन्होंने कहा, "जब उन्हें ICU में भर्ती किया गया, तो मैं उनके साथ था और किसी को पता नहीं था कि उनका कोई इलाज नहीं हो रहा था."
पिता के बारे में बात करते हुए इमोशनल हुए राम
एक्टर ने इस बीच ये भी बताया कि इस घटना के बाद उनकी मां और बहन ने उनसे बात करनी बंद कर दी. उन्होंने कहा, "पांच साल से ज्यादा हो गए हैं. हर कोई राजा की तरह जीता है, लेकिन वह राजा की तरह मरे. उनकी वजह से मैंने मौत को इतना करीब से देखा और अब मेरे लिए मौत का कोई डर नहीं है." अपने पिता के बारे में बात करते हुए राम कपूर काफी इमोशनल नजर आए.
राम कपूर के साथ बचपन में हुई थी छेड़छाड़
बता दें कि इससे पहले भी राम कपूर ने अपनी लाइफ से जुड़े एक गहरे राज का खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि जब वो बोर्डिंग स्कूल में थे, तो उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी. उन्होंने ये भी कहा कि वो कुछ नहीं कर पाए थे. इस बात को जानकर सिर्फ लॉकअप 2 के कंटेस्टेंट ही नहीं बल्कि फैंस भी हैरान हो गए थे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.