---विज्ञापन---
शादीशुदा राम कपूर ने खुद से 22 साल छोटी इस हसीना को किया KISS, मचा बवाल
नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है. शो में लगभग हर दिन कोई न कोई नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. वहीं, लगभग हर कंटेस्टेंट किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता है. टीवी के पॉपुलर एक्टर राम कपूर भी इस शो का हिस्सा हैं और एंट्री के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में वह शो की एक कंटेस्टेंट को किस करने की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं.
राम कपूर इस हरकत पर हुए ट्रोल
दरअसल, राम कपूर अपने शानदार अभिनय के लिए घर-घर में पहचाने जाते हैं. वह अपनी संस्कारी बेटे और आदर्श पति की छवि के कारण दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं. हालांकि, हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर कई लोग हैरान रह गए.
राम कपूर ने किया श्रेया कालरा को किस
'लॉक अप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में राम कपूर अपने से 22 साल छोटी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा को किस करते नजर आए. दरअसल, फराह खान ने जब उन्हें बताया कि उन्होंने दूसरा टास्क जीत लिया था, तो खुशी में राम ने पहले श्रेया को गले लगाया और फिर उनके माथे पर किस किया.
राम कपूर ने श्रेया को गाल पर किया किस
इसके बाद राम कपूर ने फराह खान से कहा, "मैं इसकी वजह से जीता हूं." इतना कहने के बाद उन्होंने श्रेया के गाल पर भी किस किया.
लोगों ने राम कपूर को किया ट्रोल
शो की यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसके बाद कई यूजर्स राम कपूर को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "वह उसे बार-बार किस क्यों कर रहा है?" दूसरे यूजर ने लिखा, "'बच्चा' बोल-बोलकर वह सबको किस कर रहा है." वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "शादीशुदा होकर दूसरी लड़की को किस कर रहा है."
लैला को किस करने पर ट्रोल हुए थे राम कपूर
बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब राम कपूर को किसी कंटेस्टेंट को किस करने को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा हो. इससे पहले वह लैला को जबरदस्ती किस करने को लेकर भी विवादों में आ चुके हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.