---विज्ञापन---
Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा को है शिवांगी जोशी से प्यार, राम कपूर ने किया हैरान करने वाला दावा
नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. हर दूसरे दिन यह शो किसी न किसी विवाद या ड्रामे को लेकर चर्चा में रहता है. वहीं, शो में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही है. दोनों इससे पहले टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' में साथ नजर आ चुके हैं और अब 'लॉक अप 2' में भी उनकी शानदार केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है.
शिवांगी और हर्षद के रिश्ते पर बोले राम कपूर
इसी बीच, 'लॉक अप 2' के हाल के एपिसोड में राम कपूर ने हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला दावा किया. राम कपूर का कहना था कि हर्षद, शिवांगी से प्यार करते हैं.
राम कपूर का दावा, शिवांगी को पसंद करते हैं हर्षद कपूर
दरअसल, हाल के एपिसोड में राम कपूर, लैला उर्फ वरुण यादव से बातचीत करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने शिवांगी और हर्षद के रिश्ते पर अपनी राय रखते हुए कहा, "अगर शिवांगी शो जीतती हैं, तो हर्षद खुद पीछे हट जाएंगे, क्योंकि वह शिवांगी से प्यार करते हैं. हर्षद का शिवांगी के लिए रोना भी इसी बात का सबूत है. मुझे लगता है कि शिवांगी जानती हैं कि हर्षद उन्हें पसंद करते हैं और वह इस बात का फायदा उठा रही हैं."
लोगों ने राम की बातों पर जताई सहमति
राम कपूर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर लगातार कमेंट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स राम कपूर की बातों से सहमत नजर आए, जबकि कई लोगों ने उनके बयान पर अलग-अलग रिएक्शन दिए.
शिवांगी को पसंद करने पर हर्षद ने कही थी ये बात
बता दें कि कुछ समय पहले श्रेया कालरा ने भी हर्षद चोपड़ा से शिवांगी जोशी को लेकर सवाल पूछा था. श्रेया ने उनसे पूछा था कि क्या वह शिवांगी को पसंद करते हैं? इस पर हर्षद ने जवाब दिया था, "उन्हें कौन पसंद नहीं करेगा?" इसके बाद फैंस को लगा कि हर्षद, शिवांगी को पसंद करते हैं.
शिवांगी के लिए प्रोटेक्टिव हैं हर्षद
इतना ही नहीं, जब शिल्पा शिंदे ने शिवांगी को हर्षद से दूरी बनाए रखने की सलाह दी थी, तब शिवांगी काफी भावुक हो गई थीं और रोने लगी थींय वहीं, शो में जब भी कोई शिवांगी के बारे में कुछ कहता था, तो हर्षद अक्सर नाराज हो जाते थे. पूरे शो के दौरान शिवांगी के प्रति उनका काफी प्रोटेक्टिव रवैया भी देखने को मिला.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.