---विज्ञापन---
Lock Upp 2 में उर्फी जावेद के साथ हिना खान लेंगी एंट्री, शिल्पा शिंदे के साथ होगी तीखी बहस बाजी
नेटफ्लिक्स का विवादित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' शुरुआत से ही सुर्खियों में बना हुआ है. शो लगातार किसी न किसी विवाद और ड्रामे की वजह से चर्चा में रहता है. हाल ही में जजमेंट डे पर योगेश रावत शो से एविक्ट हो गए, जिसके बाद फैंस उनकी वापसी की मांग कर रहे हैं. वहीं, बीते दिनों शिल्पा शिंदे ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी. अब 'बिग बॉस 11' में उनकी राइवल रहीं हिना खान ने भी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है.
शो में हुई हिना और उर्फी की एंट्री
सूत्रों के मुताबिक, 'लॉक अप 2' के महा एपिसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इस दौरान हिना खान और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद की एंट्री के बाद शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. हालांकि, यह एपिसोड अभी टेलीकास्ट नहीं हुआ है.
शो में हिना शिल्पा और हिना का आमना सामना
जानकारी के अनुसार, हिना खान और उर्फी जावेद के शो में आते ही माहौल पूरी तरह बदल गया, एंट्री के तुरंत बाद हिना खान का सामना शिल्पा शिंदे से हुआ. दोनों 'बिग बॉस 11' का हिस्सा रह चुकी हैं, जबकि शिल्पा शिंदे उस सीजन की विनर थीं.
हिना और शिल्पा के बीच हुई बहस
बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 11' के दौरान की पुरानी रंजिश एक बार फिर सामने आ गई. हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच तीखी बहस देखने को मिली. हिना ने शिल्पा से कहा, "मुझे आज तक समझ नहीं आया कि तुम 'बिग बॉस 11' की विनर कैसे बनीं?" हालांकि, शिल्पा भी इस पर शांत नहीं रहीं और दोनों के बीच लंबी बहस हुई.
उर्फी का दिखा बेबाक अंदाज
उधर, उर्फी जावेद भी अपने बेबाक अंदाज में नजर आईं. अब दर्शकों को इस महा एपिसोड के टेलीकास्ट का बेसब्री से इंतजार है.
शो में होगी अपूर्वा मखीजा की एंट्री
इस बीच, ऐसी भी खबरें हैं कि अपूर्वा मखीजा भी 'लॉक अप 2' में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकती हैं. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.