Sunday, 19 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा ने पहले ब्रेकअप के बाद की थी अपनी जान लेने की कोशिश, दिल टूटने पर बोले-‘कुछ समझ नहीं आया…’

---विज्ञापन---

हर्षद चोपड़ा टीवी के जाने-माने एक्टर हैं और इन दिनों वह नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में नजर आ रहे हैं. इस शो में उनकी 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' की को-स्टार शिवांगी जोशी के साथ खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. शो की शुरुआत में उन्होंने अपनी जिंदगी का एक बड़ा राज शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके दोस्त के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया था. वहीं, अब उन्होंने एक और ऐसा खुलासा किया है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया.

हर्षद ने खोला सबसे बड़ा राज

दरअसल, हर्षद चोपड़ा, योगेश रावत और सूफी मोतीवाला एलिमिनेशन जोन में पहुंच गए थे. शो के फॉर्मेट के अनुसार कंटेस्टेंट को खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपनी जिंदगी का कोई निजी राज बताना होता है. एपिसोड के दौरान हर्षद ने खुलासा किया कि अपनी पहली गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी.

---Advertisement---

हर्षद ने पहले ब्रेकअप के बाद की थी अपनी जान लेने की कोशिश

एक्टर ने कहा, "वो मेरा पहला रिश्ता था. हमारे बीच कुछ हुआ था और वो मुझसे नाराज थी. फिर मुझे फोन कर बताया गया कि वो कहां है, क्या कर रही है और किसके साथ है." उन्होंने आगे कहा, "मैं जो महसूस कर रहा था, वैसा महसूस नहीं करना चाहता था. मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था, इसलिए मैंने अपना हाथ काट लिया."

इलाज के लिए हर्षद ने जोड़े डॉक्टर्स के हाथ पांव

इस दौरान हर्षद ने अपनी कलाई पर मौजूद निशान भी दिखाया. उन्होंने बताया कि खुद को चोट पहुंचाने के बाद वह किसी तरह अस्पताल पहुंचे. हालांकि, डॉक्टरों ने पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराए बिना उनका इलाज करने से इनकार कर दिया. उस पल को याद करते हुए एक्टर ने कहा, "मैंने बहुत हाथ-पैर जोड़े और बहुत मिन्नतें कीं."

---Advertisement---

हर्षद ने खुद से किया वादा

हर्षद ने बताया कि उस घटना ने उन्हें पूरी तरह बदल दिया. उन्होंने खुद से वादा किया कि अब वह कभी भी किसी के लिए खुद को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे.

लोगों ने किया हर्षद का सपोर्ट

एक्टर के इस खुलासे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "अपने सबसे मुश्किल पलों के बारे में बात करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए. हर्षद, आपका शुक्रिया कि आपने सभी को याद दिलाया कि दिल टूटने की वजह से खुद को खो देना कभी सही नहीं होता. खुद से प्यार करें, अपनी इज्जत करें और याद रखें कि हर तूफान आखिरकार गुजर ही जाता है." एक अन्य यूजर ने लिखा, "किसी को जज करना आसान है और उसका मजाक उड़ाना उससे भी आसान. लेकिन यह समझना कि वह ऐसा क्यों है, यही असली इंसानियत है। दयालुता हमेशा क्रूरता से बेहतर होती है. आपकी यात्रा और जिस तरह आपने खुद को संभाला, उस पर मुझे बहुत गर्व है."  

---Advertisement---
First published on: Jul 19, 2026 09:38 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola