Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lock Upp 2: बायसेक्सुअल वाले खुलासे के बाद आकांक्षा की गर्लफ्रेंड से मिले गौरव खन्ना, मुलाकात के बाद एक्टर ने कहा- ‘मैंने देख लिया…

---विज्ञापन---

आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप 2' के पहले एपिसोड में खुलासा किया था कि वह और गौरव खन्ना तलाक लेने जा रहे हैं और पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. वहीं, हाल ही में गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला को सपोर्ट करने के लिए 'लॉक अप 2' में पहुंचे. इस दौरान दोनों के बीच तलाक से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत हुई. साथ ही, आकांक्षा ने पिछले एपिसोड में खुद को बायसेक्सुअल बताया था, जिस पर भी गौरव ने अपना रिएक्शन दिया है.

आकांक्षा ने गौरव से करवाई अपनी गर्लफ्रेंड की मुलाकात

दरअसल, जब गौरव खन्ना आकांक्षा चमोला को सपोर्ट करने शो में पहुंचे, तो उन्होंने उनसे शो में बने दोस्तों के बारे में पूछा. इस पर आकांक्षा ने उन्हें पामेला से मिलवाया और मजाक में कहा, "पैम मेरी गर्लफ्रेंड है, मैंने पहले ही गर्लफ्रेंड बना ली है."

---Advertisement---

आकांक्षा की गर्लफ्रेंड से मिलने पर बोले गौरव

आकांक्षा की यह बात सुनकर गौरव ने भी मजाकिया अंदाज में कहा, "मैंने देख लिया तेरा एपिसोड, ऐसे तू बोलती है वो बाहर मुझसे पूछते हैं."

बायसेक्सुअल होने पर आकांक्षा ने किया था खुलासा

बता दें कि शो में श्रेया कालरा ने आकांक्षा की दूसरी लाइफलाइन का खुलासा करते हुए कहा था कि वह बायसेक्सुअल हैं. इस पर आकांक्षा ने रिएक्शन देते हुए कहा, "श्रेया ने ऐसा इसलिए सोचा क्योंकि मैं सभी के साथ खूब मस्ती करती हूं. मैंने उन्हें कभी खुद नहीं बताया कि मैं बायसेक्सुअल हूं, लेकिन यह मेरे सीक्रेट्स में से एक है. मैं शादी से पहले भी खुद को बायसेक्सुअल मानती थी. लड़कियों के साथ मेरे कुछ रिश्ते रहे हैं. हालांकि, उनमें कोई शारीरिक संबंध नहीं थे, लेकिन मैं कुछ महिलाओं के साथ रिश्ते में रही हूं. मुझे महिलाएं पसंद हैं. उनके साथ मुझे एक सुरक्षित एहसास होता है. यह दुनिया काफी हद तक पुरुष-प्रधान है, इसलिए महिलाओं के साथ मुझे ज्यादा सहज महसूस होता है. मुझे उनकी फेमिनिन एनर्जी पसंद है और उसी से मुझे ताकत मिलती है. ऐसे समाज में, जहां लोग मानते हैं कि लड़कियां हमेशा एक-दूसरे से मुकाबला करती हैं और एक-दूसरे से जलती हैं, मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं.मुझे लगता है कि इस गेम में पहले दिन से सिर्फ मेरा ही पर्दाफाश हो रहा है."

---Advertisement---

गौरव और आकांक्षा की शादी को हुए 10 साल

बता दें कि नवंबर 2016 में गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने शादी की थी. उनकी शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं. हालांकि, शो के पहले एपिसोड में आकांक्षा ने खुलासा किया था कि दोनों तलाक लेने जा रहे हैं और पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं.

कानूनी तौर पर पति-पत्नी हैं आकांक्षा और गौरव

वहीं, गुरुवार के एपिसोड में गौरव खन्ना ने साफ किया कि कानूनी और आधिकारिक तौर पर दोनों अब भी पति-पत्नी हैं। उन्होंने कहा, "हमने सिर्फ इस बारे में बात की थी. न तो किसी पिटीशन पर साइन किए गए हैं और न ही अभी तक कुछ आधिकारिक हुआ है."

---Advertisement---
First published on: Jul 10, 2026 12:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola