---विज्ञापन---
‘मैं बहुत भोला था…’ Bigg Boss में जाकर बुरी तरह पछता रहे कुशाल टंडन, बोले- ‘मुझे नहीं जाना चाहिए…’
Kushal Tandon Regret to Enter Bigg Boss 7: पॉपुलर टीवी एक्टर कुशल टंडन ने हाल ही में बताया कि उन्हें 'बिग बॉस' में जाने का पछतावा हो रहा है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने आखिर ऐसा क्यों कहा.
Kushal Tandon Regret to Enter Bigg Boss 7: टीवी के पॉपुलर एक्टर कुशल टंडन पिछले कुछ दिनों से प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो 'अलायंस' को लेकर लगातार सुर्खियो में हैं. हालांकि, अब 'अलायंस' शो खत्म हो गया है और मिनी माथुर इसकी विनर बनी है. लेकिन इस शो के दौरान कुशल टंडन हमेशा से खबरों में बने रहे. इससे पहले कुशाल सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 7' में नजर आए थे. उस दौरान भी वो लगातार खबरों में छाए रहें. हालांकि, अब कुशाल टंडन को 'बिग बॉस' में जाने का पछतावा हो रहा है. हाल ही में उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा लगता है कि उन्हें 'बिग बॉस' में नहीं जाना चाहिए था. चलिए जानते हैं कि उन्होंने आखिर ऐसा क्यों कहा.
एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम
मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में कुशल टंडन ने अपने करियर और रिएलिटी शो को लेकर कई बारे शेयर की हैं. कुशल ने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी. इस दौरान वो ग्रासिम मिस्टर इंडिया कंपटीशन में फर्स्ट रनर-अप बने. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा.
ऐसे मिली पॉपुलैरिटी
अपने करियर शुरुआत के बारे में बात करते हुए कुशल ने कहा, 'मुझे डायरेक्टर राज कंवर ने साइन किया था, इसलिए मेरा तीन फिल्मों का एग्रीमेंट हुआ था. लेकिन वो सक्सेसफुल नहीं हुआ. इसके बाद फिर मैंने अपने दोस्त सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के साथ काम करना शुरू किया और 'एक हजारों में मेरी बहना है' के साथ टीवी पर अपनी शुरुआत की. जाहिर है, मुझे अपने पहले ही शो से बहुत पॉपुलैरिटी मिली.
मैं बहुत भोला...
इस दौरान कुशाल ने 'बिग बॉस 7' का हिस्सा बनने पर अपना पछतावा जाहिर किया और कहा, 'मुझे लगता है कि जब मैं 27 साल का था तब मैं बहुत भोला था. मुझे उस समय रियलिटी टेलीविजन में कदम नहीं रखना चाहिए था.'
मुझे नहीं जाना चाहिए...
कुशाल ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, 'मैं बस शो खत्म करना चाहता था. ये एक हिट शो था और मुझे अच्छा पैसा मिल रहा था. मैं शो में सलमान भाई से मिल सकता था और बस अपनी जिंदगी और आगे क्या करना है, इस बारे में सोच रहा था. मैंने ये फैसला इसी तरह लिया. लेकिन मुझे लगता है कि मुझे उस समय वहां (बिग बॉस 7) नहीं जाना चाहिए था.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.