---विज्ञापन---
25 की होते ही बोल्ड सीन देने निकली ये एक्ट्रेस, इंटीमेट सीन पर दिया चौंकाने वाला बयान
टीवी इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस खुशी दुबे इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली खुशी अब छोटे पर्दे का जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं. जल्द ही वह नए शो 'पापा कहते हैं' में नजर आने वाली हैं. इससे पहले वह अपने चर्चित शो 'आशिकाना' में निभाए गए बोल्ड किरदार की वजह से खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं.
इंटीमेट सीन्स पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
'आशिकाना' में खुशी दुबे ने अपने को-स्टार जैन इबाद खान के साथ कई इंटीमेट सीन्स दिए थे. इन सीन्स ने टीवी दर्शकों के बीच काफी चर्चा बटोरी थी, क्योंकि उस समय छोटे पर्दे पर इस तरह के बोल्ड सीन्स कम ही देखने को मिलते थे.
बोल्ड और इंटीमेट सीन्स पर एक्ट्रेस ने खुलकर रखी अपनी राय
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुशी ने पहली बार खुलकर बोल्ड और इंटीमेट सीन्स पर अपनी राय रखी. उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने स्क्रीन पर स्किन शो या इंटीमेट सीन्स को लेकर कोई लिमिट तय की है. इस पर एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उन्होंने कभी इस सोच के साथ कोई रोल स्वीकार नहीं किया कि कितना स्किन शो करना है और कितना नहीं.
बोल्ड प्रोजेक्ट पर एक्ट्रेस की राय
खुशी का कहना है कि वह किसी भी प्रोजेक्ट को चुनते समय सिर्फ इस बात पर ध्यान देती हैं कि एक कलाकार के तौर पर उनके किरदार में कितना दम है. उनके मुताबिक, अगर कहानी की जरूरत हो तो फिल्मों और वेब शोज में इंटीमेट सीन्स होना कोई नई बात नहीं है.
'सीन्स जबरदस्ती जोड़ने पर वल्गर महसूस होते है'
हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर किसी फिल्म या शो में बिना कहानी की जरूरत के सिर्फ ध्यान खींचने के लिए इंटीमेट सीन डाले जाएं, तो वह उन्हें अच्छे नहीं लगते. खुशी ने कहा कि ऐसे सीन्स जबरदस्ती जोड़ने पर वल्गर महसूस होते हैं.
इस शो से मिली पहचान
एक्ट्रेस ने अपने शो 'आशिकाना' में किए गए बोल्ड सीन्स पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें उन सीन्स को लेकर बिल्कुल भी अफसोस नहीं है. खुशी के मुताबिक, 'आशिकाना' ने उनके करियर को नई पहचान दी और आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें इस शो का बड़ा योगदान है. खुशी दुबे का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस भी उनकी बेबाक सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.