---विज्ञापन---
Khatron Ke Khiladi 15: गौरव खन्ना की दर्दनाक तस्वीरों से मचा हड़कंप, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
khatron ke khiladi 15: 'खतरों के खिलाड़ी 15' में स्टंट के दौरान एक्टर गौरव खन्ना और करण वाही को लगी गंभीर चोटों की तस्वीरों से विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के बाद अब शो के मेकर्स ने सुरक्षा को लेकर अपनी सफाई दी है.
khatron ke khiladi 15: 'खतरों के खिलाड़ी 15' में स्टंट के दौरान एक्टर गौरव खन्ना और करण वाही को लगी गंभीर चोटों की तस्वीरों से विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के बाद अब शो के मेकर्स ने सुरक्षा को लेकर अपनी सफाई दी है.
गौरव खन्ना की दर्दनाक चोटें
टीवी स्टार गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खौफनाक वीडियो साझा किया, जिसमें रबर बुलेट्स के स्टंट के दौरान उनकी पीठ पर बने गहरे जख्म और खून के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे दर्दनाक अनुभव बताया.
करण वाही भी हुए घायल
गौरव के अलावा एक्टर करण वाही (Karan Wahi) को भी इस खतरनाक स्टंट में काफी चोटें आईं. दोनों कलाकारों की ऐसी हालत देखकर फैंस हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर शो की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीखे सवाल उठाए जाने लगे.
मेकर्स को झेलनी पड़ी ट्रोलिंग
घायल एक्टर्स की तस्वीरें सामने आने के बाद यूजर्स ने मेकर्स को जमकर आड़े हाथों लिया. लोगों का कहना था कि मनोरंजन के नाम पर टीवी कलाकारों से ऐसे जानलेवा स्टंट करवाना पूरी तरह गलत है और सेफ्टी प्रोटोकॉल पर ध्यान दिया जाना चाहिए.
मेकर्स ने दी अपनी सफाई
बढ़ते विवाद को देखते हुए शो के प्रोडक्शन हाउस के सीईओ दीपक धार (Deepak Dhar) ने बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि यह शो क्रूर नहीं है और कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा उनकी सबसे पहली प्राथमिकता रहती है. इंटरनेशनल लोकेशन्स पर सभी सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन किया जाता है.
एक अगस्त से शुरू हुआ शो
तमाम दिक्कतों और गंभीर चोटों के बावजूद गौरव खन्ना ने शानदार खेल दिखाते हुए 'बेस्ट स्टंट ऑफ द वीक' का खिताब अपने नाम किया. बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' का प्रीमियर 1 अगस्त से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर हो चुका है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.