Tuesday, 4 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘पॉकेटमार जैसे कपड़े पहनती है, पहले सलीके के…’, क्या कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा पर कसा तंज?

Kangana Ranaut Targeted Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर लगातार विवादित बयान दे रहीं हैं. हाल ही में कंगना ने बिना नाम लिए एक एक्ट्रेस के लिए अपमानजनक टिप्पणी की है.

Kangana Ranaut Targeted Sonakshi Sinha: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कंगना रनौत इन दिनों स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर लगातार अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में हैं. हाल ही में कंगना ने बिना नाम लिए एक एक्ट्रेस के लिए अपमानजनक टिप्पणी की, जिसे अब सीधे सोनाक्षी सिन्हा से जोड़कर देखा जा रहा है.

अपने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक पोस्ट री-शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, ‘नाम नहीं लूंगा पर एक मोटी जिहादी कूद कूद कर नीट प्रोटेस्ट पर वीडियो बना रही थी. पर झारखंड प्रोटेस्ट के टाइम मुंह बंद है.’

---विज्ञापन---

‘पॉकेटमार जैसे कपड़े’

अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘मेरे बारे में भी इस तरह की कई फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं. ये वाली भी पूरी तरह झूठी है. मैं किसी को शर्मिंदा नहीं करना चाहती, लेकिन मैंने देखा है कि इन दिनों एक एक्ट्रेस ऐसे कपड़े पहनती है और ऐसे बात करती है जैसे कोई पॉकेटमार हो. वो हाफ पैंट, उल्टी कैप पहनती है और प्रदर्शनकारियों के गटरछाप व्यवहार का जोश के साथ समर्थन करते हुए जेबकतरे जैसी भाषा बोलती है.’

पति पर भी कसा तंज

आगे एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मुझे हमेशा लगता है कि आप जिस तरह के कपड़े पहनते हैं, उसका सीधा असर आपकी सोच और व्यक्तित्व पर दिखाई देता है. मेरी प्यारी साथी एक्ट्रेस, अगर आपका पुरुष साथी आपको जेबकतरे जैसा महसूस करा रहा है, तो मुझे अफसोस है. आप पहले बहुत सलीके से कपड़े पहनती थीं और बेहद शालीनता से बात करती थीं. आपको क्या हो गया? आपकी राय आपकी अपनी है, लेकिन अपने स्टाइल पर थोड़ा और ध्यान दें. अगर आपको मदद की जरूरत हो, तो मैं हमेशा आपके लिए मौजूद हूं.’

---विज्ञापन---

खुद पर सवाल उठाए जाने पर बोलीं कंगना रनौत

इसके बाद कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया और कहा कि कुछ साथी एक्ट्रेसेस हमेशा धर्म और राजनीति के मुद्दे पर न्यूट्रल रहती हैं, लेकिन इस्लामिस्ट से संबंध रखने और शादी के बाद एक दम लेफ्टिस्ट कंट्टरपंथी बन जाती हैं. वीडियो में कंगना ने कहा, ‘इसमें कोई आपत्ति नहीं है. संविधान इसकी इजाजत देता है, लेकिन दिक्कत ये है कि मैं एक मॉडरेट हिंदू थी. तो मुझे अब संघी बनने पर तंज क्यों दिया जाता है. मैं क्यों नहीं कन्वर्ट हो सकती.’ कंगना ने वीडियो में कहा है कि वो सालों पहले मॉडर्न थीं, लेकिन अब एक कट्टर हिंदू बन रही हूं, तो इसमें दूसरों को क्या आपत्ति है.

क्या सोनाक्षी सिन्हा को टारगेट कर रही हैं कंगना रनौत

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने NEET प्रोटेस्ट का खुलकर समर्थन किया और बेबाक राय रखी थी. प्रोटेस्ट पर बात करने पर सोनाक्षी को जमकर सराहना भी मिली थी. उन्होंने बीते दिनों प्रोटेस्ट पर कई वीडियो भी बनाईं, जिनमें वो ज्यादातर शॉर्ट्स और कैप पहनी हुई नजर आई थीं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 04, 2026 10:10 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola