---विज्ञापन---
Khatron Ke Khiladi 15 में खतरों से मुकाबला करेंगे ये सितारे, फाइनल लिस्ट आई सामने
Khatron Ke Khiladi 15 Confirm Contestants List: टीवी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' एक बार फिर नए सीजन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है. 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है, और अब शो की कंफर्म कंटेस्टेंट लिस्ट सामने आने के बाद एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.
स्टंट, डर और हिम्मत का दिखेगा खेल
इस बार शो में नए और पुराने खिलाड़ियों का दिलचस्प कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. स्टंट, डर और हिम्मत के इस खेल में कई जाने पहचाने चेहरे अपनी ताकत और जज्बा दिखाते नजर आएंगे.
इन हसीनाओं की होगी शो में वापसी
सबसे पहले बात करें रुबीना दिलैक की, जो पहले भी इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं. उनके साथ अविका गोर और जैस्मिन भसीन भी दोबारा अपनी किस्मत आजमाने आ रही हैं. इन तीनों का एक्सपीरियंस उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स पर बढ़त दिला सकता है.
पहली बार इस खतरनाक सफर पर होंगे ये सितारे
नई एंट्री में शगुन शर्मा और अविनाश मिश्रा का नाम शामिल है, जो पहली बार इस खतरनाक सफर का हिस्सा बनेंगे. वहीं कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए हर्ष गुजराल भी शो में नजर आएंगे.
पहली बार किसी रियलिटी शो में दिखेगा ये पॉपुलर शख्स
इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में हैं सोशल मीडिया सेंसेशन ऑरी, जो पहली बार किसी रियलिटी शो में दिखाई देंगे. फैंस को उनकी परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार है.
एक्पीरियंस खिलाड़ी भी होंगे शो का हिस्सा
इसके अलावा ऋत्विक धनजानी और करण वाही जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी इस सीजन में वापसी कर रहे हैं. दोनों पहले भी शो में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं, ऐसे में उनसे इस बार भी शानदार गेम खेलने की उम्मीद है.
'बिग बॉस' के बाद इस हसीना का खतरों से होगा सामना
स्पोर्ट्स बैकग्राउंड से आने वाली फरहाना भट्ट भी इस सीजन में अपनी फिटनेस और हिम्मत का दम दिखाने के लिए तैयार हैं.
पहले रह चपके इस विनर की होगी ट्रॉफी पर नजर
वहीं गौरव खन्ना का नाम भी इस लिस्ट में खास है. हाल ही में रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' जीतने के बाद अब वो खतरों के खिलाड़ी में भी ट्रॉफी पर नजर गड़ाए हुए हैं. कुल मिलाकर, इस बार का सीजन जबरदस्त होने वाला है. एक्शन, ड्रामा और डर का ये कॉम्बिनेशन दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब देखना दिलचस्प होगा, कि कौन सा खिलाड़ी अपने डर पर जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम करता है.