---विज्ञापन---
KBC 18 में 1 करोड़ के सवाल ने छुड़ाए UPSC एस्पिरेंट के पसीने, सही जवाब हटाकर गंवा दी बाजी!
KBC 18 One Crore Question: क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में यूपीएससी की तैयारी कर रहे योगेश साहू 1 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंचे. जहां उन्हें अपने हाथ से एक बड़ी बाजी गंवानी पड़ी.
KBC 18 One Crore Question: टीवी के मोस्ट पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' इस समय टीआरपी की टॉप लिस्ट में शामिल है. किसी कंटेस्टेंट के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति' में 1 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंचना एक बड़ा मुकाम है. हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के कंटेस्टेंट योगेश साहू इस मुकाम तक पहुंचे. जहां उनके साथ एक बड़ा खेला हो गया, जिसकी वजह से यूपीएससी की तैयारी कर रहे योगेश साहू को अपने हाथ से एक बड़ी बाजी गंवानी पड़ी. चलिए आपको ये पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं.
1 करोड़ के सवाल ने छुड़ाए पसीने
'कौन बनेगा करोड़पति 18' के 19 अगस्त के एपिसोड में UPSC एस्पिरेंट योगेश साहू ने अपना खेल जारी रखा. अमिताभ बच्चन के सामने हॉट शीट पर बेठे योगेश साहू ने बाकी गेम काफी अच्छे तरीके से खेला. लेकिन जब योगेश साहू के सामने 1 करोड़ रुपये का 15वां प्रश्न आया तो उनके भी पसीने छूट गए.
1 करोड़ का सवाल
पिछले एपिसोड में योगेश ने पहले ही 50 लाख रुपये तक जीत लिए थे और अब उनके पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी. 1 करोड़ रुपये का सवाल ये था: 'बड़ौदा के महाराजा के स्वामित्व वाले किस घोड़े ने 1943 में मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित पहली भारतीय डर्बी जीती थी?'
जवाब सोचते रह गए योगेश
इस सवाल के जवाब में ये 4 ऑप्शन दिए गए थे: 'प्रिंसेस ब्यूटीफुल', 'रीगल डोमेन', 'स्टार ऑफ ग्वालियर' और 'प्रिंस प्रदीप'. योगेश ने सोचते हुए कहा कि उन्होंने मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित पहली इंडियन डर्बी के बारे में कुछ भी नहीं पढ़ा था. अनुमान लगाते हुए योगेश ने कहा कि सही उत्तर प्रिंसेस ब्यूटीफुल नहीं हो सकता, क्योंकि तब प्रश्न घोड़ी का नाम पूछता, न कि घोड़े का.
सही जवाब हटाकर गंवा दी बाजी!
योगेश ने कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है तो उन्होंने खेल यहीं छोड़ दिया और 50 लाख रुपये लेकर चले गए. जब योगेश ने क्विट किया तो उनसे जवाब का अनुमान लगाने को कहा गया, उन्होंने राजकुमार प्रदीप का नाम लिया. लेकिन जब अमिताभ बच्चन ने बताया कि सही जवाब राजकुमारी ब्यूटीफुल है. इस पर योगेश हैरान रह गए और कहा , 'मैं इसी को तो हटा रहा था.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.