Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

TV की इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने रचाई 3 शादियां, दो बार की परिवार के खिलाफ जाकर शादी, अब जल्द बनने वाली हैं मां

---विज्ञापन---

फिल्म इंडस्ट्री में शादियों और तलाक के किस्से अक्सर ही सुनने को मिलते हैं. वहीं, फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने एक या दो शादी नहीं की है, बल्कि तीन-तीन शादियां की हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही टीवी-बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं. जिन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि वह तीन शादियां कर चुकी हैं. इतना ही नहीं दो शादियां बिना उनके पेरेंट्स के मर्जी के हुई थी और अब वह तीसरी शादी से जल्द ही मां बनने वाली हैं.

करिश्मा तन्ना जल्द बनने वाली हैं मां

दरअसल, हम बात कर रहे हैं टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की. जो कि जल्द ही मां बनने वाली हैं और इन दिनों वह अपने प्रेग्नेंसी फेज को खूब एंजॉय कर रही हैं. करिश्मा और वरुण इस साल अगस्त में पेरेंट्स बन जाएंगे. बता दें कि दोनों ने साल 2022 में शादी की थी, जो कि करिश्मा की तीसरी शादी थी. लेकिन करिश्मा ने वरुण से पहले किससे शादी की थी. चलिए जानते हैं.

---Advertisement---

करिश्मा तन्ना ने पेड और भगवान से की दो शादियां

करिश्मा तन्ना हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में पहुंची थी. जहां उन्होंने वरुण से पहले अपनी दो शादियों को लेकर खुलासा किया. दरअसल, एक्ट्रेस ने बताया कि वो मांगलिक हैं और उन्होंने पहली शादी पेड से और दूसरी शादी भगवान से की थी. उन्होंने ये सब अपनी मां के कहने पर किया था, क्योंकि उनकी मां ग्रहों की दिशा पर काफी भरोसा करती हैं.  

करिश्मा तन्ना हैं मांगलिक

एक्ट्रेस ने बताया, " मैं मांगलिक हूं, तो मुझे पेड़ से शादी करनी पड़ी थी. मैंने एक भगवान से भी शादी की थी. ये सब मैंने किया है. ये सारी चीजें मुझे इसलिए पता है क्योंकि मेरी मां का इनमें भरोसा है. मेरे हाथ में मेरी कुंडली भी इसलिए थी, क्योंकि मेरी मां इन सब चीजों में भरोसी करती हैं.

---Advertisement---

करिश्मा की शादी के लिए मां ने किए थे उपाय

करिश्मा ने बताया कि जब उन्होंने ये शादियां की थी, तब वह काफी छोटी थी और ये इस तरह से शादी क्यों करवाई गई, इसके बारे में वह नहीं जानती थीं. इतना ही नहीं करिश्मा ने बताया कि उनकी मां जल्द से जल्दी उनकी शादी के लिए कई उपाय करती रहती थीं. साथ ही मंगल दोष हटाने के भी कई तरीके अपनाए. वहीं, 2022 में इन सभी चीजों का फल मिला और वरुण बगेरा संग शादी हुई और उन जैसा अच्छा पति मिला.

करिश्मा ने शेयर की थी गोद भराई की फोटोज

बता दें कि हाल ही में करिश्मा तन्ना के घर पर उनकी गोद भराई की रस्में हुईं थी. गोद भराई की यह रस्म तुलू रीति रिवाजों से की गई और इस दौरान भगवान विष्णु का भी पूजन किया गया था. साथ ही घर में भजन कीर्तन भी हुआ. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर भी गोद भराई की फोटोज वीडियो शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

---Advertisement---
First published on: May 29, 2026 12:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola