Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘गले लगाते, लिप लॉक करते..’ Jennifer Winget ने पति विलियम संग शेयर की शादी की अनदेखी फोटोज

---विज्ञापन---

टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर से तलाक के 12 साल बाद बिजनेसमैन विलियम इस्माइल से शादी कर ली है. एक्ट्रेस ने 16 जुलाई 2026 को क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. अब जेनिफर ने अपनी वेडिंग एल्बम से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

जेनिफर ने विलियम संग शेयर की शादी की अनदेखी फोटो

21 जुलाई को जेनिफर विंगेट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने शादी की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह बेहद खुश और भावुक नजर आ रही हैं.

---Advertisement---

जेनिफर और विलियम के बीच दिख रोमांस

पहली तस्वीर में जेनिफर अपने पति विलियम इस्माइल को गले लगाती दिखाई दे रही हैं. दूसरी और तीसरी तस्वीर में वह खूबसूरत सफेद गाउन में पोज देती नजर आ रही हैं. वहीं, अन्य तस्वीरों में दोनों मुस्कुराते हुए, एक-दूसरे का हाथ थामे और लिप-लॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

शादी में इमोशनल हुईं जेनिफर, लगाया पिता को लगे

एक तस्वीर में जेनिफर अपने पिता को गले लगाकर भावुक नजर आ रही हैं. वहीं, एक अन्य फोटो में वह हाथों में गुलदस्ता लिए अपनी आंखों से आंसू पोंछती दिखाई दे रही हैं.

---Advertisement---

जेनिफर-विलियम लुक

अपनी शादी के लिए जेनिफर ने सफेद गाउन के साथ मिनिमल ज्वेलरी कैरी की थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं, विलियम इस्माइल नेवी ब्लू सूट में काफी डैशिंग नजर आए। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स लगातार बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वह हर खुशी की हकदार हैं." वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "आखिरकार उन्हें अपना सोलमेट मिल गया."

12 साल बाद जेनिफर ने की दूसरी शादी

बता दें कि जेनिफर विंगेट ने पहली शादी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से की थी, हालांकि, दोनों का साल 2014 में तलाक हो गया। इसके बाद करण ने 2016 में एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी कर ली. वहीं, जेनिफर पिछले 12 वर्षों से सिंगल थीं. आखिरकार, 16 जुलाई 2026 को उन्होंने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में विलियम इस्माइल से शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की.

---Advertisement---
First published on: Jul 21, 2026 01:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola