---विज्ञापन---
जेनिफर विंगेट ही नहीं, टीवी की ये हसीनाएं भी कर चुकी हैं दो बार शादियां, दो का हो चुका है तलाक
जेनिफर विंगेट टीवी की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए, बल्कि अपनी खूबसूरती और निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उनकी निजी जिंदगी एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई है. एक्ट्रेस ने करण सिंह ग्रोवर संग तलाक के 12 साल बाद बिजनेसमैन विलियम इश्माएल से शादी कर ली है.
जेनिफर विंगेट ने रचाई दूसरी शादी
जेनिफर ने विलियम से क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी की है. दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और लोग लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं. वहीं, जेनिफर टीवी इंडस्ट्री की अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने दो बार शादी की है. इससे पहले भी कई हसीनाओं ने दो शादियां की हैं. हालांकि इसमें कुछ ऐसी भी हैं जिनका दूसरी बार भी तलाक हो गया. तो चलिए एक नजर डालते हैं इन एक्ट्रेसेस पर.
दीपिका कक्कड़
इस लिस्ट में पहला नाम 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ का है। दीपिका ने पहली शादी रौनक सैमसन से की थी. हालांकि आपसी मतभेदों के चलते दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद शो 'ससुराल सिमर का' के सेट पर उनकी मुलाकात शोएब इब्राहिम से हुई. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और साल 2018 में उन्होंने शादी कर ली. आज दोनों एक बेटे के माता-पिता हैं.
काम्या पंजाबी
काम्या पंजाबी भी टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने साल 2003 में बंटी नेगी से पहली शादी की थी, जिससे उनकी एक बेटी है. बाद में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने डॉ. शलभ डांग से दूसरी शादी की.
कश्मीरा शाह
टीवी और फिल्मों में काम कर चुकी कश्मीरा शाह ने पहली शादी ब्रैड लिस्टरमैन से की थी. तलाक के बाद उन्होंने कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक से शादी की. दोनों के दो बेटे हैं और कपल अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहा है.
दलजीत कौर
दलजीत कौर भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं. उन्होंने पहली शादी साल 2009 में एक्टर शालीन भनोट से की थी. इस शादी से उनका एक बेटा है. हालांकि घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद साल 2015 में दोनों अलग हो गए. इसके बाद साल 2023 में दलजीत ने बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी की, लेकिन करीब 10 महीने बाद दोनों अलग हो गए. फिलहाल दोनों के तलाक की प्रक्रिया जारी है.
श्वेता तिवारी
इस लिस्ट में आखिरी नाम श्वेता तिवारी का है. उन्होंने साल 1998 में राजा चौधरी से शादी की थी, जिससे उनकी बेटी पलक तिवारी हैं. बाद में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद साल 2013 में श्वेता ने अभिनव कोहली से दूसरी शादी की. इस शादी से उनका बेटा रेयांश कोहली है. हालांकि साल 2019 में दोनों अलग हो गए. श्वेता ने अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.