Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jennifer Winget फिर बनीं दुल्हन! तलाक के 12 साल बाद की तीसरी शादी, पति William को किया Kiss

जेनिफर विंगेट तीसरी बार दुल्हन बनी हैं. एक्ट्रेस ने पति विलियम इस्माइल संग दूसरी शादी गोवा में की है. इस दौरान उनकी शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद थे. कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं.

जेनिफर विंगेट टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. वह बीते लंबे वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने 16 जुलाई 2026 को 41 साल की उम्र में अपने विदेशी बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन विलियम इस्माइल से दूसरी शादी की थी. कपल ने यूके में क्रिश्चियन रीति रिवाजों से परिवार की मौजूदगी में शादी की थी. वहीं, इस शादी के महज दो महीने बाद एक्ट्रेस ने भारत में तीसरी बार शादी की. उन्होंने गोवा में पति विलियम के साथ शादी की और इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की तस्वीरें वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

तीसरी बार दुल्हन बनीं जेनिफर, विलियम संग रचाई दूसरी शादी

जेनिफर विंगेट एक बार फिर से दुल्हन बनी हैं. उन्होंने विलियम इस्माइल संग में दूसरी बार शादी रचाई है. एक्ट्रेस ने अपनी शादी के मौके पर पीच कलर का गाउन पहना है. जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. उन्होंने डीप नेक वाले इस गाउन के साथ डायमंड नेकलेस कैरी किया है और कानों में छोटे इयररिंग्स पहने हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने सिर पर मोतियों और क्रिस्टल से सजा हुआ खूबसूरत टियारा पहना हुआ है. एक्ट्रेस ने इस दौरान हाथों में बेहद खूबसूरत फूल लिए हुए हैं. वहीं, दूसरी ओर विलियम ने ऑफ व्हाइट शर्ट और पैंट पहना है. इसके ऊपर उन्होंने ऑलिव ग्रीन कलर का स्टाइलिश ब्लेजर कैरी किया है. वह भी अपने लुक में काफी हैंडसम दिख रहे हैं.

---Advertisement---

जेनिफर और विलियम ने किया किस

कपल की शादी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक फोटो में जेनिफर और विलियम एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री साफ देखने को मिल रही है. जेनिफर विलियम के साथ बेहद खुश नजर आ रही है. वहीं, फैंस भी लगातार कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और बधाई दे रहे हैं.  

संगीत नाइट में ढोल की थाप पर थिरकीं जेनिफर

बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस की संगीत की नाइट थी, जहां वह ढोल की थाप पर विलियम के साथ थिरकते हुए नजर आ रही थीं. इस मौके पर टीवी के कई सितारे पहुंचे थे. साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख भी नजर आए थे. करण वाही, मंदिरा बेदी ने भी इस शादी में शिरकत की.

---Advertisement---

करण सिंह ग्रोवर संग तलाक के बाद रचाई विलियम संग शादी

बता दें कि जेनिफर ने साल 2012 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी. हालांकि दोनों का रिश्ता लंबे वक्त तक नहीं चला और 2014 में दोनों का तलाक हो गया. तलाक के बाद उन्होंने विलियम संग शादी रचाई. वहीं, करण ने एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ शादी की और कपल की एक बेटी है, जिसका नाम देवी है.

जल्द इस सीरीज में नजर आएंगी जेनिफर

काम को लेकर बात करें तो जेनिफर जल्द ही वेब सीरीज शक: ट्रस्ट नो वन में नजर आने वाली हैं. जो कि 24 सितंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. इसमें परिणीति चोपड़ा, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनूप सोनी, ध्रुव चौधरी, हरलीन सेठी, जैसे कलाकार नजर आएंगे.

---Advertisement---
First published on: Sep 20, 2026 01:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola