---विज्ञापन---
इंडियन आइडल जीतकर रातोंरात स्टार बना ये 8वीं पास लड़का, अब सबकुछ छोड़ अपनाएगा धर्म की राह
Indian Idol Winner Singer Quits Singing?: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने कई लोगों को फर्श से अर्श तक पहुंचाने का काम किया है. आज ऐसे ही एक सिंगर के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, जिसकी किस्मत को एक सिंगिंग रिएलिटी शो ने चमका दिया और उसे 20 साल की उम्र में रातोंरात स्टार बना दिया. यह वह लड़का है जिसने गरीबी के कारण अपनी स्कूल की पढ़ाई छोड़ दी और गाना गाकर परिवार का पेट भरने लगा. वहीं आज, उस लड़के ने धर्म की राह पर चलने के लिए सिंगिंग छोड़ने की बात कही है. चलिए आपको इस सिंगर के बारे में बताते हैं.
'इंडियन आइडल' बनाया स्टार
हम जिस सिंगर की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि 'इंडियन आइडल सीजन 10' का खिताब जीतने वाले सिंगर सलमान अली हैं. इंडियन आइडल ने सलमान अली को घर-घर में पॉपुलर कर दिया था.
छोड़ी स्कूल की पढ़ाई
सलमान अली मूल रूप से हरियाणा के मेवात इलाके के एक छोटे से कस्बे के रहने वाले हैं. गरीब परिवार में जन्में सलमान ने आर्थिक तंगी की वजह से अपनी स्कूल की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ना पड़ा. उन्होंने सिर्फ कक्षा 8वीं तक पढ़ाई की.
एक शो ने बदली किस्मत
पढ़ाई छोड़ने के बाद सलमान ने जागरण और छोटी पार्टीज में गाना शुरू कर दिया. इस काम से कमाए गए पैसे से वो परिवार को आर्थिक मदद देते थे. लेकिन 'इंडियन आइडल' में आने के बाद उनकी किस्मत पूरी तरह से पलट गई.
गाये बड़ी फिल्मों के हिट गाने
'इंडियन आइडल 10' का खिताब जीतने के बाद सलमान ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के हिट गाने गाए हैं. जिसमें 'सैटलाइट शंकर', 'दबंग 3', 'सैयोनी' और 'सुई धागा' जैसी फिल्में शामिल हैं. लेकिन, सलमान ने हाल ही में सिंगिंग छोड़ने पर बड़ा बयान दिया है.
सिंगिंग छोड़ने पर बड़ा बयान
'एक मुलाकात आपके साथ' पॉडकास्ट में सलमान ने कहा, 'मेरे बड़े भाई अभी हज करने गए थे. वहां से लौटने के बाद उन्होंने गाना छोड़ दिया.' जब होस्ट ने उनसे कहा कि वो तो गाना नहीं छोड़ेंगे, इस पर सलमान ने कहा, 'समय आएगा तो हम भी छोड़ देंगे. मैंने सोचा है कि आगे चलकर गाना छोड़ दूंगा. अगर मैं गाना छोड़ूंगा तो पूरी तरह से अल्लाह के रास्ते पर चलने लगूंगा. पूरी तरह इबादत करूंगा और कुछ भी नहीं करूंगा.'