---विज्ञापन---
असीम रियाज के दावों पर भन्नाई हिमांशी खुराना, CCTV फुटेज के जरिए सबूत दिखाने की कही बात
असीम रियाज और हिमांशी के बीच विवाद चल रहा है. असीम के पैचअप वाले दावों को लेकर हाल ही में हिमांशी खुराना ने रिएक्ट किया है और सबूत पेश करने की वॉर्निंग दी है.
हिमांशी खुराना और असीम रियाज इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं. दोनों ही अपने पुराने रिश्ते और धर्म परिवर्तन को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. जहां बीते दिनों हिमांशी ने आरोप लगाया था कि असीम ने उन्हें धर्म बदलने को कहा था. वहीं, असीम ने इन आरोपों से इनकार किया और पलटवार करते हुए उनकी सेहत का मजाक बनाया और कहा कि एक्ट्रेस ने खुद ब्रेकअप के बाद पैचअप करने की कोशिश की थी, जिसको लेकर वो सबूत पेश कर सकते हैं. हालांकि इस पूरे विवाद पर अब हिमांशी खुराना ने असीम पर पलटवार किया है और खुद सबूत पेश करने की बात कही है.
असीम रियाज के दावों पर हिमांशी ने किया पलटवार
दरअसल, असीम रियाज के पैचअप वाले दावों पर हिमांशी ने पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, "मैंने अपनी पर्सनल जर्नी को सबके सामने शेयर करते समय मैंने हमेशा सम्मान और सावधानी बरती है. चाहे वह बिग बॉस का एक्सपीरियंस हो, मेरी स्पिरिचुअल जर्नी या मेरी हेल्थ से जुड़ी बातें. मैंने अपनी जिंदगी के इन पहलुओं को ईमानदारी से शेयर किया और कभी भी इनका इस्तेमाल किसी का अपमान करने या किसी को निशाना बनाने के लिए नहीं किया. मैंने कभी नहीं कहा कि जबरदस्ती धर्म परिवर्तन हुआ था. यह नैरेटिव लोगों और मीडिया ने बनाया था."
हिमांशी ने दी असीम को वॉर्निंग
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "हालांकि जब मेरी हेल्थ का मजाक उड़ाया जाता है और मेरे स्ट्रगल पर सवाल उठाए जाते हैं, तो मुझे लगता है कि अब एक सीमा तय करने का वक्त आ गया है. अगर हम सबूतों की बात करने जा रहे हैं, तो आइए हर चीज पर बात करें. मैं धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले और हां मेरे साथ हुई हिंसा से जुड़े फैक्ट और सबूत(CCTV फुटेज, रिकॉर्डिंग..उम्मीद है. आपको 27.11.23 की वह सुबह याद होगी) शेयर करने के लिए तैयार हूं. अगर आप मेरी छवि खराब करना चाहते हैं, तो अब मैं ऐसी इंसान नहीं हू, जो आपकी तथाकथित इमेज को बचाने के लिए पर्दा डालती रहूंगी या बार-बार अपमानित और अनादरित होने पर चुप रहूंगी."
सूबत पेश करने की हिमांशी ने कही बात
एक्ट्रेस ने आखिर में कहा, "अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस और चैनलों के लोगों ने आपकी हरकतों पर पर्दा डाला, लेकिन अब मैं वैसी नहीं हूं. मैंने अपनी गरिमा बनाए रखी है और सम्मान दिखाया है और बदले में मैं भी यही उम्मीद करती हूं. अगर उस सम्मान का जवाब सम्मान से नहीं दिया जाता है, तो मेरे पास चुप रहने का कोई कारण नहीं है. अगर आप सबूत का खेल खेलना चाहते हैं, तो आइए इसे ईमानदारी से खेलें, फैक्ट्स, जवाबदेही और पूरे सच के साथ. P.S. मुझे सच में समझ नहीं आता कि जब मैं अपनी जर्नी, अपनी सीख शेयर करती हूं तो लोगों को क्या समस्या होती है, जबकि बाकी सब अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बात करते हैं. जब मैं अपनी बात शेयर करना चुनती हूँ तो यह अलग क्यों होता है?
असीम ने हिमांशी के धर्म वाले बयान पर दिया था जवाब
बता दें कि असीम रियाज ने हिमांशी खुराना के साथ अपने रिश्ते और धार्मिक मतभेद पर कमेंट किया था. उन्होंने कहा था, "तो प्लीज धर्म का इस्तेमाल हथियार की तरह न करें. यह बहुत ही सेंसिटिव विषय है और इतनी निजी चीज को लोगों के नफरत करने की वजह बनाना बचकाना है. इससे पता चलता है कि अटेंशन पाने के लिए आप किस हद तक गिर सकती हैं."
हिमांशी ने लगाए थे असीम पर आरोप
हिमांशी खुराना हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंची थी, जहां उन्होंने असीम पर कई आरोप लगाए थे. उन्होंने ये भी कहा था कि असीम ने उन्हें अपना धर्म समझने और अपनाने को कहा था. लेकिन वह कभी भी ऐसा नहीं चाहती थीं क्योंकि उन्हें लगा कि यह उनके अपने धर्म के साथ धोखा देने जैसा है. बता दें कि हिमांशी और असीम की लव स्टोरी बिग बॉस 13 में शुरू हुई थी और काफी वक्त तक डेट करने के बाद उनका ब्रेकअप हो गया. दोनों 2023 में अलग हो गए थे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.