---विज्ञापन---
गौरव खन्ना पर मंडराया खतरा! घबराए फैंस ने KKK15 मेकर्स की लगा दी क्लास, देनी पड़ी सफाई
'खतरों के खिलाड़ी 15' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है, इसी के साथ फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है, लेकिन शुरुआत होते ही गौरव खन्ना की हालत देखकर फैंस का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है. दरअसल शो में कंटेस्टेंट्स को संटेंट के दौरान चोटें आईं जिसने लोगों को परेशान कर दिया है. एक्टर गौरव खन्ना और करण वाही ने सोशल मीडिया पर स्टंट के बाद लगी गंभीर चोटों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए. इन तस्वीरों में दोनों की पीठ पर रबर बुलेट्स के गहरे निशान और खून के धब्बे साफ दिखाई दे रहे थे.

गौरव ने शेयर की स्टोरी
गौरव खन्ना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि यह उनके जीवन का सबसे दर्दनाक स्टंट था. उन्होंने लिखा कि टीवी पर यह स्टंट दोबारा देखकर भी उन्हें वही दर्द महसूस हुआ. गौरव ने बताया कि इस टास्क को 4 कंटेस्टेंट्स ने किया था और आज भी उनके शरीर पर उसके निशान मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनके साथी कंटेस्टेंट ओरी ने रिकॉर्ड किया था. इसके बाद करण वाही ने भी अपनी चोटों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की.
यूजर्स ने उठाए सवाल
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई यूजर्स ने शो की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा कि तस्वीरें देखकर ही दर्द महसूस हो रहा है और इतनी चोट लगने के बावजूद गौरव ने दूसरा स्टंट भी पूरा किया. वहीं कुछ लोगों ने मेकर्स की आलोचना करते हुए पूछा कि क्या टीवी कलाकारों से इतने जोखिम भरे स्टंट करवाना सही है.
मेकर्स ने दी सफाई
बढ़ते विवाद के बीच शो के प्रोडक्शन हाउस बानीजे के सीईओ दीपक धार ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि 'खतरों के खिलाड़ी' का मकसद कंटेस्टेंट्स को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि उनके डर और हिम्मत की परीक्षा लेना है. उन्होंने बताया कि सभी स्टंट इंटरनेशनल लोकेशन पर सेफ्टी स्टैंडर्ड्स और एक्सपर्ट्स की निगरानी में कराए जाते हैं. उनके मुताबिक, कंटेस्टेंट्स की सेफ्टी हमेशा पहली प्रायोरिटी होती है और हर टास्क से पहले जरूरी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है.
गौरव शो में छाए
हालांकि विवाद के बीच भी गौरव खन्ना का परफॉर्मेंस लगातार चर्चा में बना हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने पहले ही हफ्ते में तीन कठिन स्टंट सफलतापूर्वक पूरे किए और बेस्ट स्टंट ऑफ द वीक का खिताब भी अपने नाम किया.
दर्शकों को पसंद आ रहा शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' का प्रीमियर 1 अगस्त को हुआ था. शो कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है और जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जा सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स की सफाई के बाद यह विवाद शांत होता है या फिर आने वाले एपिसोड्स में सुरक्षा को लेकर बहस और तेज होती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.