---विज्ञापन---
Gaurav Khanna-Akanksha Chamola: 9 साल का एज गैप, पहली मुलाकात में हुआ इश्क, ऐसी शुरू हुई थी गौरव खन्ना और आकांक्षा की लव स्टोरी
गौरव खन्ना की पत्नी और अभिनेत्री आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. अभिनेत्री ने 'लॉक अप 2' में खुलासा किया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. आकांक्षा के इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादी के करीब 10 साल बाद अलग होने की खबरों के बीच इस कपल की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई थी? आइए जानते हैं.
गौरव और आकांक्षा के बीच है 9 साल का अंतर
दरअसल, गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. उनकी उम्र 44 साल है, जबकि उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला 35 साल की हैं. यानी कि दोनों के बीच करीब 9 साल की उम्र का अंतर है. इसके बावजूद दोनों के बीच हमेशा एक खूबसूरत बॉन्ड देखने को मिला है.
कैसे हुई थी गौरव और आकांक्षा की पहली मुलाकात
आकांक्षा और गौरव की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है. दोनों की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी. इसी मुलाकात में गौरव पहली नजर में आकांक्षा को दिल दे बैठे. इसके बाद उन्होंने वहीं उनसे बातचीत करने की कोशिश की.
ऑडिशन के बाद हुई आकांक्षा और गौरव में दोस्ती
पहली मुलाकात के दौरान गौरव ने आकांक्षा के सामने यह जताया कि वह इंडस्ट्री में नए हैं. इस पर आकांक्षा ने उन्हें एक्टिंग से जुड़े कुछ टिप्स दिए. ऑडिशन खत्म होने के बाद गौरव ने आकांक्षा को लिफ्ट भी दी. बाद में आकांक्षा को पता चला कि गौरव पहले से ही इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.
कपल ने 2016 में की शादी
दोस्ती के बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे. कुछ समय बाद गौरव ने आकांक्षा को शादी के लिए प्रपोज किया और 23 नवंबर 2016 को कानपुर में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी कर ली. इस शादी में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे.
आकांक्षा संग तलाक की खबरों पर गौरव ने बनाई चुप्पी
बता दें कि 'बिग बॉस 19' के फैमिली वीक के दौरान जब आकांक्षा गौरव से मिलने पहुंची थीं, तब उन्होंने भविष्य को लेकर खुलकर बात की थी. इस दौरान आकांक्षा ने कहा था कि वह कभी मां नहीं बनना चाहती. इस पर गौरव ने कहा था कि वह अपनी पत्नी के फैसले का सम्मान करते हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस बात को दोनों की तलाक की खबरों से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. गौरव खन्ना ने भी अब तक तलाक की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.