---विज्ञापन---
उसका इस्तेमाल… Gaurav Khanna पर ससुर ने लगाया आरोप, Akanksha Chamola के लिए कही ये बात
Akanksha Chamola Father Comment Viral: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. हाल ही में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के प्रीमियर एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि वह और गौरव खन्ना अब तलाक लेने जा रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. इस खुलासे के बाद अब आकांक्षा के पिता का एक कथित सोशल मीडिया कमेंट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इस पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है.
आकांक्षा के पिता का कमेंट वायरल?
दरअसल, सोशल मीडिया पेज 'देसी पटाखा' ने गौरव और आकांक्षा के रिश्ते पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में राजेंद्र चमोला नाम के एक यूजर ने खुद को आकांक्षा का पिता बताते हुए कई गंभीर बातें लिखीं. हालांकि, इस अकाउंट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है.
क्या लिखा वायरल कमेंट में?
वायरल हो रहे कमेंट में लिखा गया कि आकांक्षा ने शो में जो भी कहा, वह सही है और पिछले एक साल से वह अपने मायके में रह रही हैं. कमेंट में यह भी दावा किया गया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक दोनों ने एक-दूसरे को प्रोफेशनल तौर पर सपोर्ट करने का फैसला किया है.
गौरव पर लगाए गंभीर आरोप!
यहीं नहीं, कमेंट में गौरव खन्ना पर भी गंभीर आरोप लगाए गए. लिखा गया कि वह आकांक्षा को न तो इमोशनल और न ही फाइनेंशियल सपोर्ट दे पाए. साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि बच्चे की बात को लेकर परिवार का भरोसा तोड़ा गया और पैथी पाने के लिए ऐसा माहौल बनाया गया जिससे आकांक्षा गलत साबित हों. हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक गौरव खन्ना की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.
टीवी के फेमस कपल हैं आकांक्षा-गौरव
गौरव और आकांक्षा की शादी को करीब नौ साल हो चुके हैं. दोनों ने लव मैरिज की थी और लंबे समय तक टीवी के पसंदीदा कपल्स में गिने जाते रहे, लेकिन तलाक की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोग उनके फैसले का सम्मान कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं.
वर्कफ्रंट पर कपल
वर्क फ्रंट की बात करें तो गौरव खन्ना जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगे, जबकि आकांक्षा चमोला इन दिनों 'लॉक अप 2' का हिस्सा हैं. ऐसे में फैंस की नजर अब इस बात पर टिकी है कि क्या गौरव इन वायरल आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ेंगे या नहीं?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.