---विज्ञापन---
कैंसर से जूझ रही दीपिका कक्कड़ की मां भी हुईं बीमार, अस्पताल से एक्ट्रेस का वीडियो वायरल
Dipika Kakar Mother Renu Kakkar Hospitalized: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले कई महीनों से अपने लीवर कैंसर का इलाज करवा रही हैं. कैंसर के इलाज के दौरान उन्हें कई परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है. कुछ समय पहले ही उनके ससुर की तबीयत की खराब हुई थी, जिसको लेकर उनका पूरा परिवार परेशान था. वहीं, अब दीपिका कक्कड़ की मां रेनू कक्कड़ की तबीयत खराब हो गई है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. हाल ही में दीपिका ने अपने नए व्लॉग में अपनी मां की तबीयत बारे में बताया और अस्पताल से वीडियो शेयर की है.
अस्पताल में भर्ती है दीपिका की मां
अपने नए व्लॉग में दीपिका कक्कड़ बताती है कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं. अपनी मां की तबीयत के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा, 'इस वक्त मैं कोकिला बेन अस्पताल के वार्ड में हूं, क्योंकि इस बार मम्मी भर्ती हैं. हम कल दोपहर को मम्मी को लेक यहां आए क्योंकि मम्मी को एब्डोमेन में कुछ दिनों से दर्द हो रहा है.'
दर्द कम नहीं हो रहा
दीपिका ने आगे कहा, 'पहले लगा कि फूड इंफेक्शन है. हम डॉक्टर के पास गए भी थे. उन्होंने एंटीबायोटिक दवाइयां सब दी. सभी मेडिकल टेस्ट करवाएं, उसमें कुछ नहीं निकला. एंटीबायोटिक स्टार्ट करने के बाद भी पेन कम नहीं हो रहा था. इसके बाद हम फिर डॉक्टर के पास गए. तब उन्होंने दवाइयां सारी बदल दी, इससे उन्हें थोड़ा रिलीफ मिला.'
मम्मी कोई एक दवाई ले...
दीपिका ने आगे कहा, 'आखिर में 13 जुलाई को हम मम्मी को यहां इमरजेंसी में लेकर आए. यहां डॉक्टर ने सारी जांच कर ली है. कोई मेजर फाइंडिंग नहीं है, कुछ भी सीरियस नहीं है. शायद मम्मी कोई एक दवाई ले रही थी, वो मम्मी को सूट नहीं कर रही थी. हमने मम्मी की बहुत डिटेल्ड जांच करवाई है.'
फिलहाल मम्मी...
मम्मी को डॉक्टर ने बोला है कि उनको बहुत सारा पानी पीना है. वो मम्मी ने पीना ऑलरेडी शुरू कर दिया है. अभी मम्मी को 3-4 दिन अस्पताल में रखेंगे. फिलहाल, अभी मम्मी के पेट में बिल्कुल दर्द नहीं हो रहा है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.