---विज्ञापन---
दीपिका ने पति शोएब के लिए घर में अलग से बनवाया है नमाज का रूम, देखें शानदार तस्वीरें
दीपिका कक्कड़ एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक शानदार होम मेकर भी हैं. उन्होंने अपने और शोएब के लिए मुंबई में एक ऐसा घर तैयार किया है, जो न केवल मॉडर्न सुख-सुविधाओं से लैस है, बल्कि जहां कदम रखते ही एक 'कोजी' और शांति भरी वाइब मिलती है. ब्रांड एंडोर्समेंट और यूट्यूब के जरिए करोड़ों की कमाई करने वाली दीपिका ने इस घर के इंटीरियर में अपनी पसंद और जरूरत का पूरा ख्याल रखा है. हालांकि, इन दिनों दीपिका अपनी सेहत और कैंसर के इलाज को लेकर कठिन दौर से गुजर रही हैं, लेकिन उनका यह खूबसूरत घर उनके लिए सुकून का सबसे बड़ा केंद्र है.
सुकून भरा 'नमाज और मेडिटेशन' रूम
इस घर की सबसे खास जगह है यहां का नमाज रूम. दीपिका और शोएब ने दुआ और इबादत के लिए घर में एक अलग कोना समर्पित किया है. यह छोटा सा कमरा शांति और सकारात्मकता से भरा है, जहां बैठकर कपल अपने आध्यात्मिक पलों को जीता है.
गोल्ड और व्हाइट थीम वाला लिविंग रूम
लिविंग रूम को रॉयल लुक देने के लिए गोल्ड और व्हाइट कलर का कॉम्बिनेशन रखा गया है. रूम काफी स्पेसियस है और इसकी दीवारों को कपल को मिलीं तमाम ट्रॉफियों और उपलब्धियों से सजाया गया है. यहां की लाइटिंग और एस्थेटिक सोफे घर को एक भव्य स्वरूप देते हैं.
लग्जरी बेडरूम और वॉक-इन वार्डरोब
दीपिका का बेडरूम मिनिमल फर्नीचर और सॉफ्ट कलर्स के साथ बेहद कंफर्टेबल बनाया गया है. इसके साथ ही एक बड़ा 'वॉक-इन वार्डरोब' भी है, जहां दीपिका ने अपने कपड़ों और एक्सेसरीज को सेपरेट कंपार्टमेंट्स में बहुत अच्छे से ऑर्गनाइज किया हुआ है.
वैनिटी और मेकअप रूम
एक एक्ट्रेस होने के नाते दीपिका के पास एक डेडिकेटेड वैनिटी रूम भी है. यहां बड़े-बड़े मिरर्स और कॉस्मेटिक्स के लिए खास कैबिनेट बने हैं. दीपिका अक्सर अपने यूट्यूब व्लॉग्स के लिए यहीं तैयार होती हैं.
बालकनी और एस्थेटिक किचन
घर की बालकनी को इंडोर प्लांट्स के साथ नेचर वाइब दी गई है, जहां से सनलाइट और ताजी हवा का मजा लिया जा सकता है. वहीं, किचन को मॉडुलर और मॉडर्न बनाया गया है, जहां दीपिका अक्सर अपने परिवार के लिए खाना बनाती नजर आती हैं.