---विज्ञापन---
Bigg Boss 20 की तैयारियां शुरू, शो के लिए मेकर्स ने इन कंटेस्टेंट को किया अप्रोच?
Bigg Boss 20: Bigg Boss 20: टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर लौट रहा है. मेकर्स ने शो के नए सीजन की अनाउंसमेंट कर दी है. सलमान खान के इस शो का नया सीजन बहुत ही धमाकेदार होने वाला है. खास बात ये हैं कि बिग बॉस की सभी फ्रेंचाइजी एक साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और कलर्स पर दस्तक देंगी. फैंस के बीच शो को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. इसी बीच शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा तेज हो गई है. आइए जानते हैं कि कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स बिग बॉस सीजन 20 में नजर आ सकते हैं.
बिग बॉस सीजन 20
बिग बॉस सीजन 20 के लिए किन नए स्टार्स को अप्रोच किया जा रहा है, इसके बारे में अभी मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ टेंटेटिव नाम सामने आ गए हैं, जिन्हें मेकर्स सलमान खान के इस रियलिटी शो का हिस्सा बनाना चाहते हैं.
बिग बॉस 20 में कौन-कौन लेगा हिस्सा?
रिपोर्ट्स की मानें तो, बिग बॉस सीजन 20 के लिए मेकर्स ने रिद्धिमा गुप्ता, रुरु ठाकुर, भागीरथ भट्ट, निया शर्मा, जन्नत जुबैर, मिस्टर फैजू, करण पटेल, अर्जुन बिजलानी, भव्या सिंह, सेंटी शर्मा और अरबाज पटेल को अप्रोच किया है. बता दें कि शो में कौन से स्टार्स हिस्सा लेंगे इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
इन्हें भी शो में लाने की डिमांड
मेकर्स के द्वारा नए सीजन की अनाउंसमेंट के बाद से फैंस लगातार सोशल मीडिया पर लगातार कंटेस्टेंट के नाम सुझा रहे हैं. कई फैंस ने मेकर्स से यह गुजारिश की है कि वो स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट और योगेश रावत की एक्स गर्लफ्रेंड रुरु ठाकुर को इस शो में जरूर लेकर आए. कई लोगों ने रुरु के साथ-साथ आकांक्षा चौधरी को भी शो में लाने की डिमांड की, जिससे उन्हें और ड्रामा देखने को मिले.
6 एडिशन में एक साथ आएगा नया सीजन
बता दें बिग बॉस का नया सीजन काफी खास और शानदार होने वाला है. इस बार मेकर्स बिग बॉस के 6 एडिशन एक साथ ला रहे हैं. इसे हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला में एक साथ लॉन्च किया जाएगा. शो सितंबर 2026 से शुरू होगा. इसे टीवी पर कलर्स चैनल पर देख सकते हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं.
'बिग बॉस' होस्ट
बिग बॉस के हिंदी एडिशन को सलमान खान, मलयालम एडिशन को मोहनलाल, बांग्ला एडिशन को सौरव गांगुली, कन्नड़ एडिशन को किच्चा सुदीप, तेलुगू एडिशन को नागार्जुन और तमिल एडिशन को विजय सेतुपति होस्ट करेंगे.
बिग बॉस 19
बात करें पिछले सीजन यानी बिग बॉस 19 की तो शो 7 दिसंबर 2025 को शो का ग्रैंड फिनाले हुआ था, जिसमें गौरव खन्ना ने जीत हासिल की थी. वहीं फरहाना भट्ट शो में रनरअप बनी थी. वो सीजन दर्शकों को पसंद आया था. अब देखना होगा कि 20वें सीजन में क्या कुछ खास होता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.